फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Test: After Ross Taylor Rachin Ravindra scored century in India, New Zealand broke old record

IND vs NZ Test: 12 साल बाद किसी कीवी बल्लेबाज ने भारत में लगाया शतक, न्यूजीलैंड ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Fri, 18 Oct 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 157 गेंद में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 134 रन की पारी खेली। उन्होंने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया। वह पिछले 12 साल में भारत सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Test: After Ross Taylor Rachin Ravindra scored century in India, New Zealand broke old record
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने बंगलूरू टेस्ट में अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई थी। इस तरह कीवी टीम को 356 रन की बढ़त मिली। यह भारत में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में तीसरी सबसे बड़ी लीड है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2008 में अहमदाबाद में 418 रन और 1985 में इंग्लैंड ने चेन्नई में 380 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने 15 साल पहले यानी 2009 में श्रीलंका द्वारा अहमदाबाद टेस्ट में लिए गए 334 रन की लीड को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


भारत में किसी मेहमान टीम द्वारा भारत के खिलाफ ली गई सबसे बड़ी बढ़त
टीम जगह साल बढ़त
दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 2008 418
इंग्लैंड चेन्नई 1985 380
न्यूजीलैंड बंगलूरू 2024* 356
श्रीलंका अहमदाबाद 2009 334
ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 1959 333

IND vs NZ Test: After Ross Taylor Rachin Ravindra scored century in India, New Zealand broke old record
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 157 गेंद में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 134 रन की पारी खेली। उन्होंने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया। वह पिछले 12 साल में भारत सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2012 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ही रॉस टेलर ने भारत के खिलाफ 113 रन की पारी खेली थी। रचिन ने टिम साउदी के साथ आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत में टीम इंडिया के खिलाफ आठवें या इससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 1983 में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और एंडी रॉबर्ट्स ने इस मामले में 161 रन की साझेदारी निभाई थी। 

भारत के खिलाफ 100+ रन की साझेदारी में सबसे ज्यादा रन रेट
खिलाड़ी टीम जगह साल साझेदारी
क्लाइव लॉयड और एंडी रॉबर्ट्स वेस्टइंडीज कोलकाता 1983 161
रचिन रवींद्र और टिम साउदी न्यूजीलैंड बंगलूरू 2024* 137
जेसन गिलेस्पी और स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001 133
केडी बॉयस और विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज दिल्ली 1974 124
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Test: After Ross Taylor Rachin Ravindra scored century in India, New Zealand broke old record
रचिन और टिम साउदी - फोटो : BCCI
यह न्यूजीलैंड की ओर से आठवें या इससे नीचे के विकेट के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों से पहले 1998 में नैश और डेनियल विटोरी ने 137 रन की साझेदारी निभाई थी। रचिन और साउदी ने अपनी साझेदारी के दौरान 6.27 के रन रेट से रन बटोरे। यह भारत के खिलाफ 100+ रन की साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों में दूसरा सबसे तेज है। इससे पहले 2006 में पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहिद अफरीदी ने लाहौर में भारत के खिलाफ 100+ रन की साझेदारी में 7.90 के रन रेट से रन बटोरे थे।

भारत के विरुद्ध भारत में 8वें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन रेट से साझेदारी
खिलाड़ी टीम जगह साल रन रेट
कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी पाकिस्तान लाहौर 2006 7.90
रचिन रवींद्र, टिम साउदी न्यूजीलैंड बंगलूरू 2024* 6.27
एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया वानखेड़े 2001 6.12
फाफ डुप्लेसिस, रॉबिन पीटरसन दक्षिण अफ्रीका डरबन 2013 6.11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed