फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: Glenn Phillips hopes Jaspreet Bumrah can have an off day

IND vs NZ: बुमराह से सतर्क हुआ न्यूजीलैंड, जसप्रीत के फॉर्म में नहीं होने की मना रहे दुआ; क्या बोले फिलिप्स?

Fri, 06 Mar 2026 11:02 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:02 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड को भी इस बात का अंदाजा है कि बुमराह फाइनल में उनके लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। कीवी टीम के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स इस बात की दुआ मांग रहे हैं कि फाइनल के लिए बुमराह फॉर्म में नहीं रहें।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: Glenn Phillips hopes Jaspreet Bumrah can have an off day
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी। बुमराह भारत के स्टार रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही।
विज्ञापन


फिलिप्स ने बुमराह की तारीफ की
फिलिप्स को टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय दिग्गज के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी। हालांकि उनका मानना है कि गलती करना इंसान का स्वभाव है और बुमराह भी इससे अलग नहीं होंगे। फिलिप्स ने मेजबान टीम के लिए चेतावनी देते हुए और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास बहुत सारे वैरिएशन हैं। वह डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है। इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इंग्लैंड ने जिस तरह से कल उन्हें खेला, आखिरी दो ओवर में हावी होने की कोशिश की और खुद को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया। उन्होंने यही रणनीति अपनाई थी। न्यूजीलैंड को बुमराह के हर उस मौके का फायदा उठाना होगा जिसमें वह चूकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed