फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS NZ T20 World Cup 2021: Sanjay Manjrekar says If India wants to stay in the World Cup, then it is necessary to take Rahul Chahar and Shardul Thakur in the team

T20 World Cup: मांजरेकर बोले- भारत को विश्व कप में बने रहने के लिए चाहर और शार्दुल को टीम में लेना जरूरी

Tue, 26 Oct 2021 06:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

मांजरेकर ने कू (KOO) ऐप के जरिए बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद फैंस काफी नाराज हैं। आगामी मैचों के लिए टीम को स्ट्रैटजी बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
IND VS NZ T20 World Cup 2021: Sanjay Manjrekar says If India wants to stay in the World Cup, then it is necessary to take Rahul Chahar and Shardul Thakur in the team
संजय मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए भारत को टीम बदलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि कीवी बल्लेबाजों को आउट करने के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में राहुल चाहर और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


मांजरेकर ने कू (KOO) ऐप के जरिए बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद फैंस काफी नाराज हैं। आगामी मैचों के लिए टीम को स्ट्रैटजी बदलने की जरूरत है। मांजरेकर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले तो हम टॉस हार गए और फिर उनके गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पहले तीन ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज़ो का विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मांजरेकर ने कहा कि पाकिस्तान की उनकी हमेशा से खासियत रही है, लेकिन मेरे लिए चिंता का विषय भारत की गेंदबाजी है, क्योंकि कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं दिखा जो विकेट ले सके। इसलिए भारत को राहुल चाहर और शार्दुल ठाकुर को टीम में लेना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्तूबर को मुकाबला खेला जाएगा। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed