फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2021 India vs New Zealand WC Match dubai weather forecast report update in hindi

IND vs NZ T20: विश्व कप में भारत की न्यूजीलैंड से टक्कर आज, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई के मौसम का मिजाज

Sun, 31 Oct 2021 10:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 31 Oct 2021 10:33 AM IST
सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है। अगर भारत इस में जीता तो उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। 

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World Cup 2021 India vs New Zealand WC Match dubai weather forecast report update in hindi
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम। मुकाबला जीतने वाली टीम की उम्मीद सेमीफाइनल में जाने की बरकरार रहेगी जबकि हारने वाली टीम के लिए राह काफी कठिन हो जाएगी। भारत टी-0 विश्व कप में आज तक न्यूजीलैंड से जीत नहीं पाया है। इसलिए विराट कोहली को कीवियों खिलाफ इतिहास रचना होगा। इस मैच में मौसम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आइए हम आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान दुबई का मौसम कैसा रहेगा उसके बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


दुबई में आज के मौसम का हाल

दुबई के मौसम की भविषयवाणी पर नजर डाली जाए तो आज का मौसम भी बाकी दिनों की तरह सामान्य रहने वाला है। दिन के समय दुबई में 34 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है इस दौरान आसमान साफ रहेगा और चमकीली धूप निकलेगी जो क्रिकेट के लिए आदर्श मौसम है। दिन में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोकें आएंगे। जबकि दिन में बादल और बारिश का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन


रात में ऐसा रहेगा मौसम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। शाम के मौसम में भी कोई बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। रात के समय तापमान में गिरावट आएगी और यह 26 डिग्री रहने वाला है। वहीं हवा 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। रात के समय आसमान बिलकुल साफ रहेगा। बारिश और बादल की आशंका न के बराबर है। रात के वक्त ओस बड़ा फैक्टर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस होगा अहम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच में टॉस की भूमिका अहम रहेगी। दुबई में अब तक खेले गए विश्व कप मुकाबलों में ज्यादातर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है। इससे स्प्ष्ट है कि ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करेगी। क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। दुबई के मैदान पर ओस फैक्टर आईपीएल और विश्व कप मैचों के दौरान देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed