फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 Fans made fun of India vs New Zealand series trophy shared funny memes on social media

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की ट्रॉफी को देखकर फैंस ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर शेयर किए मजेदार मीम्स

Fri, 18 Nov 2022 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

वेलिंग्टन में पहला टी20 मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। इस सीरीज का अब दूसरा मुकाबला रविवार (20 नवंबर) को खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Fans made fun of India vs New Zealand series trophy shared funny memes on social media
टी20 ट्रॉफी के साथ केन विलियमसन और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (18 नवंबर) को हुई। वेलिंग्टन में पहला टी20 मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। इस सीरीज का अब दूसरा मुकाबला रविवार (20 नवंबर) को खेला जाएगा। सीरीज से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। उन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने सीरीज के लिए दी जानी वाली ट्रॉफी का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन


दरअसल, इस टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसमें दोनों ने एक छोटी सी ट्रॉफी को पकड़ा है। फैंस कह रहे है कि ऐसी ट्रॉफी देना किसी टीम के साछ छल करने जैसा है। फैंस इस ट्रॉफी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किए हैं।
विज्ञापन


सीरीज की ट्रॉफी देखने के बाद फैंस
चूना लगा दिया...!
ये दुख काहे नहीं खत्म होता...

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउनगुई के बे ओवल में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा मैच नेपियर में होगा। माउंट माउनगुई में भारतीय टीम अब तक एक टी20 मैच खेली है। वहां उसने 2020 में न्यूजीलैंड को सात रन से हराया था। टीम इंडिया नेपियर में अब तक कोई टी20 मैच नहीं खेली है।


टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत:
शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed