फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20: Deepak Chahar was looking for fiance in the middle of the match, asked sister Malti Chahar, where is she...watch video

IND vs NZ T20: मैच के बीच मंगेतर को ढूंढ रहे थे दीपक चाहर, बहन मालती से पूछा, किधर है वो...देखें Video

Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
सार

मालती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने भाई के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मालती अपने भाई दीपक का हर मैच देखने स्टेडियम में जाती हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ T20: Deepak Chahar was looking for fiance in the middle of the match, asked sister Malti Chahar, where is she...watch video
दीपक चाहर और मालती चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने जयपुर में खेले गए पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान दीपक चाहर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी स्टैंड में खड़ीं उनकी बहन मालती चाहर दीपक का नाम लेते हुए चिल्लाने लगीं। मालती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपक चाहर को चीयर करने वाला यह वीडियो भी शेयर किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में दीपक मालती से पूछ रहें है कि वो (जया भारद्वाज, दीपक की मंगेतर ) किधर है? इस पर मालती जवाब देती हैं, उधर है। मालती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- माइ फैन मूमेंट टुडे। मैच के दौरान मालती कहती है कि वे हमेशा से दीपक को ऐसे चीयर करना चाहती थीं और फाइनली उन्होंने कर लिया। 
विज्ञापन


इस वीडियो में दीपक अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के बारे में पूछते दिखाई दे रहे हैं। वे मालती से पूछते हैं कि, वो कहां है? जवाब में मालती कहती हैं कि वो ऊपर है। हाल ही में आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के दौरान एक मैच के बाद दीपक ने जया भारद्वाज को स्टैंड में जाकर सबके सामने अंगूठी पहनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Malti Chahar(Meenu) 🇮🇳 (@maltichahar)



मालती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने भाई के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मालती अपने भाई दीपक का हर मैच देखने स्टेडियम में जाती हैं। आईपीएल के दौरान भी मालती को दीपक और चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन करते स्टैंड्स में देखा गया था।

मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया यह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। टॉस जीतकर रोहित ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 70 रन और मार्क चैपमैन ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed