{"_id":"6973a3c6d92405d21e031f52","slug":"ind-vs-nz-suryakumar-yadav-hits-half-century-against-newzealand-in-2nd-t20i-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में सूर्यकुमार यादव की वापसी, एक साल से ज्यादा समय बाद जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में सूर्यकुमार यादव की वापसी, एक साल से ज्यादा समय बाद जड़ा पचासा
Fri, 23 Jan 2026 10:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:07 PM IST
सार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी हो गई है। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और लगभग एक साल से ज्यादा समय बाद अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सात फरवरी से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी कर ली है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 209 रन का पहाड़...15.2 ओवर में ढहा, सूर्यकुमार और ईशान किशन का धमाका; भारत का सबसे बड़ा टी20 रन चेज

Trending Videos
ईशान और सूर्या का धमाका
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हो गए। वह केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 23-23 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया।

अक्तूबर 2024 के बाद पहला अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने अक्तूबर 2024 के बाद 24 पारियों के अंतराल में अपना पहला 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 8-8 बार ऐसा किया, जबकि फिल सॉल्ट और एविन लुईस ने 7-7 बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं। ये सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर का 22वां अर्धशतक है। इस मैच में वह 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 221.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके और चार छक्के जड़े।

भारत ने सात विकेट से जीता मैच, 2-0 की बढ़त बनाई
भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है।