फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz: shubman gill surpasses rohit sharma in wtc see records day 2 mumbai test

IND vs NZ: नर्वस 90 का शिकार हुए शुभमन गिल, शतक से चूकने के बावजूद रोहित शर्मा को इस मामले में छोड़ा पीछे

Sat, 02 Nov 2024 04:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

मुंबई टेस्ट की पहली पारी में गिल 146 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, एजाज पटेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
ind vs nz: shubman gill surpasses rohit sharma in wtc see records day 2 mumbai test
शुभमन गिल आउट हुए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। शनिवार को भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल पहली पारी में अपना शतक पूरा करने से चूक गए। वह नर्वस 90 का शिकार हो गए। हालांकि, एक खास मामले में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

रोहित से आगे निकले गिल
मुंबई टेस्ट की पहली पारी में गिल 146 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, एजाज पटेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैच में वह भले ही शतक से चूक गए, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए। युवा बल्लेबाज ने 13 टेस्ट मैचों में 878 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित के नाम 14 मैचों में 822 रन दर्ज हैं। इन दोनों से आगे यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 822 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा को पछाड़ा
भारत की तरफ से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज है। रोहित ने 63 पारियों में 2674 रन बनाए हैं। कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 69 पारियों में 2426 रन बनाए। गिल इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया। गिल के नाम अब 53 पारियों में 1799 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं, पुजारा ने 62 पारियों में 1769 रन बनाए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
2674 रन - रोहित शर्मा - 63 पारी 
2426 रन - विराट कोहली - 69 पारी  
1933 रन - ऋषभ पंत - 50 पारी 
1799 रन - शुभमन गिल - 53 पारी 
1769 रन - चेतेश्वर पुजारा - 62 पारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed