फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Shubman Gill said – did not think that Jamieson would swing so much; Jamieson took 3 wickets so far in the first innings

IND vs NZ: शुभमन बोले- सोचा नहीं था जेमीसन इतना स्विंग कराएंगे, पहली पारी में अब तक ले चुके 3 विकेट

Thu, 25 Nov 2021 10:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Nov 2021 10:59 PM IST
सार

जेमीसन ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी स्विंग मिलने की उम्मीद जताई है। जेमीसन ने कहा कि दूसरे दिन शुरुआती कुछ घंटों में हमें स्विंग मिल सकती है और हम टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Shubman Gill said – did not think that Jamieson would swing so much; Jamieson took 3 wickets so far in the first innings
जेमीसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद ही उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि पहले स्पैल में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने लंच के बाद बहुत अच्छी गेंदें डाली। 
विज्ञापन


शुभमन को उम्मीद नहीं थी कि स्विंग मिलेगी
शुभमन ने कहा- कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी और मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। टेस्ट क्रिकेट में यही होता है। आपको हालात का आकलन तेजी से करना होता है । इस पारी में गेंद को मैं उस तरह से भांप नहीं सका। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद यूं रिवर्स स्विंग लेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेमीसन को दूसरे दिन भी स्विंग मिलने की उम्मीद
वहीं, जेमीसन ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी स्विंग मिलने की उम्मीद जताई है। जेमीसन ने कहा कि दूसरे दिन शुरुआती कुछ घंटों में हमें स्विंग मिल सकती है और हम टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। हमें शुक्रवार को अच्छी शुरुआत की जरूरत है।


मयंक, शुभमन और कप्तान रहाणे को आउट किया
जेमीसन ने पहले दिन मयंक अग्रवाल, शुभमन और कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटकाया। वे कीवी की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की टेस्ट पर फिलहाल पकड़ मजबूत है। हालांकि, उनकी टीम वापसी करने में कामयाब रही। 



जेमीसन का टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
जेमीसन ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 टेस्ट में 49 विकेट (इस मैच को मिलाकर) चटकाए हैं। यह उनका पहला भारतीय दौरा है। जेमीसन ने पांच बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। टेस्ट में गेंदबाजी में उनका औसत 14.17 का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed