{"_id":"61ae1917900a5a3c0336c3a4","slug":"ind-vs-nz-shreyas-iyer-said-could-not-have-asked-for-better-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले श्रेयस, इससे बेहतर जन्मदिन नहीं हो सकता था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले श्रेयस, इससे बेहतर जन्मदिन नहीं हो सकता था
Mon, 06 Dec 2021 07:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:37 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका जन्मदिन इससे बेहतर नहीं हो सकता था। इस सीरीज के पहले मैच में ही अय्यर ने अपना टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका जन्मदिन इससे बेहतर नहीं हो सकता था। अय्यर के जन्मदिन पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रन से हराकर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की हार का बदला ले लिया।
श्रेयस अय्यर ने ट्वीट किया "टीम इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज जीत। इससे बेहतर जन्मदिन की कल्पना नहीं कर सकता था। शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। यह (जन्मदिन) याद रहेगा"
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर ने ट्वीट किया "टीम इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज जीत। इससे बेहतर जन्मदिन की कल्पना नहीं कर सकता था। शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। यह (जन्मदिन) याद रहेगा"
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
अय्यर पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय
अय्यर ने कानपुर में शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। इस सीरीज में वो मयंक अग्रवाल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अय्यर ने चार पारियों में 50.50 के औसत से 202 रन बनाए। वहीं अग्रवाल ने चार पारियों में 242 रन बनाए और उनका औसत 60.50 का रहा।
न्यूजीलैंड ने 27 रन पर गंवाए पांच विकेट
वानखेडे़ टेस्ट के तीसरे दिन कीवी टीम 140 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और उन्हें जीत के लिए 400 रनों की जरूरत थी। मैच के चौथे दिन रचिंद्र रवींद्र और हेनरी निकल्स ने 22 रन जोड़े। इसके बाद जयंत यादव ने न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिराया। छठवां विकेट गिरते ही विकटों की झड़ी लग गई और बाकी चार विकेट पांच रनों के अंतराल में गिर गए। इसके साथ ही भारत ने टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की और अय्यर का जन्मदिन खास बना दिया।