फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Shashi Tharoor lashed out at Team India's defeat, asked Virat Kohli on Twitter - tell me why we lost, why didn't we fight?

IND vs NZ: टीम इंडिया की हार पर बरसे शशि थरूर, कोहली से पूछा- बताइए हम क्यों हारे, लड़े क्यों नहीं?

Mon, 01 Nov 2021 05:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

सिर्फ फैंस ही नहीं, कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर भी लगातार दो मैचों में मिली हार से निराश हैं। उन्होंने तो सोशल मीडिया पर विराट कोहली से सवाल तक पूछ डाला। 

विज्ञापन
IND vs NZ: Shashi Tharoor lashed out at Team India's defeat, asked Virat Kohli on Twitter - tell me why we lost, why didn't we fight?
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया पर सवाल उठने लगे हैं। फैंस इस हार को लेकर कप्तान विराट कोहली, टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई तीनों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर भी लगातार दो मैचों में मिली हार से निराश हैं। उन्होंने तो सोशल मीडिया पर विराट कोहली से सवाल तक पूछ डाला। 
विज्ञापन


थरूर ने ट्वीट कर लिखा- हमने हमेशा टीम इंडिया की तारीफ की है, समर्थन में तालियां बजाई हैं। इतना ही नहीं जो पुरस्कार के हकदार हैं, उन्हें पुरस्कार भी दिए हैं। इस विश्व कप में हमें उनके हारने का दुख नहीं है, बल्कि दुख इस बात का है कि हमने टक्कर भी नहीं दी और न ही कोशिश की जीतने की। विराट कोहली को यह बताने की आवश्यकता नहीं कि मैच में क्या गलत हुआ, क्योंकि यह हम सबने देखा है। कोहली सिर्फ ये बताएं कि ऐसा क्यों हुआ?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया अभी तक दो मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। पहले पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। फिर न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान तो किसी विश्व कप में 29 सालों में पहली बार जीता था। वहीं, भारत 18 सालों में किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है।  

रविवार को हार के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में न तो कोई जोश दिख रहा था न जीत का जुनून। गौतम गंभीर से लेकर लिए सुनील गावस्कर और शोएब अख्तर सभी टीम टीम इंडिया की हार को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।


टी-20 विश्व कप में अब टीम इंडिया को 3 नवंबर को अफगानिस्तान, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed