फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz: rohit sharma speaks on umpires decision on giving out to rishabh pant know

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में विलेन बने तीसरे अंपायर, बेईमानी से आउट करार दिए गए पंत? रोहित शर्मा ने निकाली भड़ास

Sun, 03 Nov 2024 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

इस मुकाबले में ऋषभ पंत का विकेट भारत के लिए नुकसानदायी रहा। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने डीआरएस की मांग की और रिव्यू के बाद तीसरे अंपायर ने फैसला पलटते हुए आउट घोषित कर दिया। इस मुद्दे पर अब रोहित शर्मा ने खुलकर बात की।

विज्ञापन
ind vs nz: rohit sharma speaks on umpires decision on giving out to rishabh pant know
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच में 25 रनों से हराकर 0-3 से सीरीज अपने नाम कर ली। मुंबई में खेले गए इस मैच से जुड़ा एक मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें अब रोहित शर्मा की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत संकटमोचक बने हुए थे। तभी पारी के 22वें ओवर में तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलटते हुए उन्हें आउट करार दिया। इस पर अब हिटमैन ने मैच के बाद चर्चा की। 
विज्ञापन

तीसरे अंपायर के फैसले पर भड़के रोहित
इस मुकाबले में ऋषभ पंत का विकेट भारत के लिए नुकसानदायी रहा। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने डीआरएस की मांग की और रिव्यू के बाद तीसरे अंपायर ने फैसला पलटते हुए आउट घोषित कर दिया। इस मुद्दे पर अब रोहित शर्मा ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता। अगर हम कुछ कहते हैं तो उसे अच्छी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता है। अगर कोई निर्णायक सबूत नहीं है, तो फैसला ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले के साथ ही खड़ा रहना चाहिए। मुझे यही बताया गया है। मुझे नहीं पता कि फैसला कैसे पलट गया। बल्ला स्पष्ट रूप से पैड के करीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिटमैन बोले- हर टीम के लिए एक ही नियम होना चाहिए
उन्होंने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि मेरे लिए इस बारे में बात करना सही है या नहीं। यह अंपायरों के लिए सोचने वाली बात है। हर टीम के लिए एक ही नियम होना चाहिए, मन बदलते रहना ठीक नहीं है। हमारे नजरिए से यह आउट बहुत महत्वपूर्ण था। ऋषभ बहुत अच्छा खेल रहे थे और लग रहा था कि वह हमें जीत दिलाएंगे, लेकिन यह एक दुर्भाग्यपूर्ण आउट था।
विज्ञापन

क्या था मामला?
147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंत ने लगातार दूसरा और टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 48 गेंद में पचास रन पूरे किए। न्यूजीलैंड और जीत के बीच में बस पंत खड़े थे। जहां एक तरफ एजाज विकेट ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पंत उनकी खूब धुनाई कर रहे थे।  22वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड से लगकर ब्लंडेल के हाथों में गई।

ऑनफील्ड अंपायर ने पंत को नॉटआउट दिया। इस पर न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर पॉल राइफल ने रीप्ले में देखा कि गेंद जिस वक्त बैट के पास से गुजर रही है, तब स्निकोमीटर में स्पाइक दिख रहे। हालांकि, उसी वक्त पंत का बल्ला भी पैड पर लगा था। राइफल ने इसको कई बार रिव्यू किया और उन्हें लगा कि गेंद बल्ले से लगकर दिशा बदल रही है। इस दौरान पंत मैदानी अंपायर को कहते रहे कि बैट पैड पर लग रहा। हालांकि, तीसरे अंपायर ने एक नहीं सुनी और कैच आउट का फैसला सुनाया और पंत का वापस जाना पड़ा। पंत ने 57 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। उनका आउट होना ही टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और फिर बाकी टीम भी ढह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed