Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz: rohit sharma speaks on gautam gambhir and its coaching staff members know what he said

IND vs NZ: 'वे अभी समझ रहे हैं', टेस्ट सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने की भारत के कोचिंग स्टाफ पर बात, जानें

Sun, 03 Nov 2024 05:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

कीवियों ने बंगलूरू में पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था। इसके बाद पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने 113 रन से जीत हासिल की थी। अब मुंबई में तीसरे टेस्ट को कीवी टीम ने 25 रन से अपने नाम किया।

विज्ञापन
ind vs nz: rohit sharma speaks on gautam gambhir and its coaching staff members know what he said
रोहित-गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे टेस्ट में 25 रनों से हराकर 0-3 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मुंबई में खेले गए इस मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह अभी आए हैं और समझ रहे हैं। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2024 के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद गौतम गंभीर ने यह जिम्मेदारी संभाली। उनकी अगुआई वाले नए कोचिंग स्टाफ में रेयान टेन डेशकाटे और अभिषेक नायर शामिल हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

कोचिंग स्टाफ पर रोहित ने की चर्चा
हिटमैन ने कहा- "कोचिंग स्टाफ अच्छा रहा है, वे अभी आए हैं। वे अब भी समझ रहे हैं कि खिलाड़ी और टीम कैसे काम करती है। खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे उनके लिए चीजों को आसान बनाएं।" कीवियों ने बंगलूरू में पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था। इसके बाद पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने 113 रन से जीत हासिल की थी। अब मुंबई में तीसरे टेस्ट को कीवी टीम ने 25 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में कैसा होगा युवाओं का प्रदर्शन?
भारतीय टीम को इस महीने के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट के बाद रोहित से जब पूछा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में युवा बल्लेबाजों के लिए यह कितना मुश्किल होगा तो उन्होंने कहा, यह बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। हिटमैन ने आगे कहा- हम इस बारे में बहुत बात करते हैं। सही मानसिकता बनाये रखना चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया उन सभी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा जो वहां नहीं गए हैं। हमें ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है जहां वे सुरक्षित महसूस करें और इस बात से भयभीत नहीं हों कि वे कहां खेल रहे हैं और किसके खिलाफ खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम

मैच दिनांक  स्थान
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर पर्थ स्टेडियम
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर एडिलेड ओवल
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर गाबा
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर एमसीजी
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी एमसीजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed