{"_id":"696b68b933c61ba51c002f96","slug":"ind-vs-nz-mohammed-siraj-speaks-on-form-of-ravindra-jadeja-before-3rd-odi-against-newzealand-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: शुरुआती दो मुकाबलों में विकेट को तरसे रवींद्र जडेजा, स्टार ऑलराउंडर के फॉर्म पर क्या बोले सिराज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: शुरुआती दो मुकाबलों में विकेट को तरसे रवींद्र जडेजा, स्टार ऑलराउंडर के फॉर्म पर क्या बोले सिराज?
Sat, 17 Jan 2026 04:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 17 Jan 2026 04:17 PM IST
सार
मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा के फॉर्म पर चिंता करने से इनकार कर दिया है। उनका मानना है कि अनुभवी ऑलराउंडर को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-रवींद्र जडेजा-मोहम्मद सिराज
- फोटो : PTI-ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इंदौर में खेले जाने वाले निर्णायक और तीसरे वनडे से पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का जोरदार समर्थन किया है। शुरुआती दो मुकाबलों में जडेजा विकेट लेने में नाकाम रहे हैं, लेकिन सिराज का मानना है कि जडेजा को अपनी लय में लौटने के लिए बस एक विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती दो मुकाबलों में जडेजा को नहीं मिला कोई विकेट
- जडेजा इस सीरीज के पहले दो वनडे में क्रमशः 0/44 और 0/56 के आंकड़े के साथ विकेट नहीं ले सके। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे। हालांकि, सिराज ने जडेजा के फॉर्म को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया।
- प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जडेजा के फॉर्म को लेकर कोई चिंता की बात है। यह बस एक विकेट का खेल है। जैसे ही उन्हें एक सफलता मिलेगी, आप उन्हें बिल्कुल अलग गेंदबाज के रूप में देखेंगे।'
- भले ही हालिया प्रदर्शन फीका रहा हो, लेकिन वनडे क्रिकेट में जडेजा का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 209 मैचों में करीब 2900 रन बनाए हैं और 232 विकेट भी चटकाए हैं, जो उनकी अहमियत को दर्शाता है।
टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले सिराज?
दूसरे वनडे में गेंदबाजों पर दबाव के बावजूद सिराज ने टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों मैचों में अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने आगे कहा, 'पहले वनडे में हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही। दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और नीतीश रेड्डी ने भी योगदान दिया।'
दूसरे वनडे में गेंदबाजों पर दबाव के बावजूद सिराज ने टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों मैचों में अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने आगे कहा, 'पहले वनडे में हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही। दूसरे मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और नीतीश रेड्डी ने भी योगदान दिया।'
मिचेल की मैच जिताऊ पारी पर भी की बात
- डेरिल मिचेल की मैच जिताऊ पारी पर बात करते हुए सिराज ने कहा कि भारत के पास मौके थे, लेकिन अहम समय पर कैच छूट गए। उन्होंने कहा, 'अगर वह कैच पकड़ लिया जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज ज्यादा मौके नहीं देते और जब देते हैं तो उसका पूरा फायदा उठाते हैं।'
- मिचेल के भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर सिराज ने कहा कि गेंदबाजों के पास स्पष्ट योजनाएं थीं, लेकिन क्रियान्वयन में कमी रह गई। उन्होंने आगे कहा, 'हमने उन्हें आउट करने की पूरी कोशिश की, खासकर मिडिल ओवर्स में। लेकिन वही एक मौका अहम था, जो हाथ से निकल गया।'
टीम में कैसा है माहौल?
- टीम माहौल को लेकर सिराज ने भरोसा जताया और कहा कि ड्रेसिंग रूम का वातावरण काफी सकारात्मक है। उन्होंने कहा, 'टीम में सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मार्गदर्शन है। जीत-हार चलती रहती है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट से पहले माहौल बहुत अच्छा है।'
- इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद संभालने के सवाल पर सिराज ने कहा कि वह अर्शदीप पर पूरा भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, 'अर्शदीप ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की है। भूमिका तय करना कप्तान और कोच का काम है, लेकिन अगर सामने से विकेट मिल रहे हों तो मेरा काम दबाव बनाए रखना है।'