{"_id":"61a0802a259b7f6b5d092286","slug":"ind-vs-nz-jaffer-trolled-zaheer-for-his-wicket-shared-screenshots-of-the-scorecard","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: जाफर ने जहीर को विकेट को लेकर किया ट्रोल, शेयर किए स्कोरकार्ड के स्क्रीनशॉट्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: जाफर ने जहीर को विकेट को लेकर किया ट्रोल, शेयर किए स्कोरकार्ड के स्क्रीनशॉट्स
Fri, 26 Nov 2021 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:05 PM IST
सार
पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान ने मजाक किया। इस पर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के रिप्लाई ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि जहीर और वसीम एक-दूसरे का मजाक उड़ाते नजर आए
विज्ञापन
जहीर खान और वसीम जाफर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। उन्होंने तीनों ही मैचों में टॉस जीता। इसी को लेकर पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक दूसरे को ट्रोल किया।
जहीर ने बुधवार को ट्वीट में लिखा- मुझे अब भी भरोसा नहीं है कि भारत ने तीन बार टॉस जीता। सिक्के में क्या कोई सिक्रेट चिप लगी थी? कभी करेंसी नोट में भी चिप लगी थी। मैं मजाक कर रहा हूं। आखिरी में जहीर ने लिखा कि केवल क्रिकेटर ही उनकी ट्वीट पर रिप्लाई करें।
इस पर वसीम जाफर ने मजाक करने का सोचा। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- तीन मैचों में टॉस जीतना वाकई शानदार है, लेकिन वसीम जाफर का गेंदबाजी आंकड़ां जहीर खान से बेहतर होना उस भी ज्यादा शानदार है। इसके साथ ही जाफर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।
विज्ञापन
जिस मैच का जिक्र करते हुए वसीम जाफर ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें जहीर ने 129 रन देकर 2 विकेट झटके तो वहीं जाफर ने मात्र 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद जहीर ने भी एक पुराने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया।
जहीर ने लिखा- मैंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वसीम जाफर से ज्यादा रन बनाए थे। जहीर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें वसीम तो खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जहीर ने 6 रन बनाए थे।