India vs New Zealand 2nd Test: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए इशांत-जडेजा और रहाणे, मैच से ठीक पहले बीसीसीआई ने बताया कारण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पहले टेस्ट के कप्तान अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। दो मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है और यहां जीतने वाली टीम ट्रॉफी भी अपने नाम कर लेगी। हालांकि मैच से पहले टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पहले टेस्ट के कप्तान अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए अपडेट में बताया गया कि तीनों ही खिलाड़ी कानपुर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और मैच में उतरने के लिए फिट नहीं हैं।
NEWS - Injury updates – New Zealand’s Tour of India
Ishant Sharma, Ajinkya Rahane and Ravindra Jadeja ruled out of the 2nd Test.
More details here - https://t.co/ui9RXK1Vux #INDvNZ pic.twitter.com/qdWDPp0MIzविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) December 3, 2021
मैच की बात करें तो मुंबई में पिछले दो दिन में हुई बारिश की वजह से वानखेड़े का मैदान गीला है और इस वजह से टॉस में देरी हुई है। सुबह 9:30 बजे अंपायरों ने पिच का मुआयना किया और 10:30 बजे दोबारा से मुआयना करने की जानकारी दी है।