फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz indian cricket team poor form of pujara and rahane continues

IND vs NZ: पुजारा और रहाणे का खराब फॉर्म जारी, श्रेयस ने दी चेतावनी, अफ्रीका दौरे में हो सकती है छुट्टी

Thu, 25 Nov 2021 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 09:55 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। अगर ये दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं तो अगली सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों पर तलवार लटक सकती है। 
 

विज्ञापन
ind vs nz indian cricket team poor form of pujara and rahane continues
पुजारा और रहाणे एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर फ्लॉप हुए हैं। ये दोनों खिलाड़ी अच्छी शुरुआत के बाद साधारण गेंदों पर आउट हुए और टीम को मझधार में छोड़कर चले गए। मौजूदा समय में रहाणे टीम के कप्तान और पुजारा उपकप्तान हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन ये दोनों सस्ते में आउट होकर निकल गए। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत का स्कोर 258 रन तक ले गए। अय्यर अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं और अगर वो शतक लगा पाते हैं तो पुजारा या रहाणे की जगह उन्हें मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


पुजारा और रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहने पर अफ्रीका दौरे में गिल और श्रेयस को इन दोनों की जगह मौका दिया जा सकता है। ऐसे में रोहित और राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि गिल तीसरे, विराट चौथे और अय्यर पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। रहाणे इस मैच में भारत के कप्तान हैं और उन्हें अगली ही सीरीज में टीम से बाहर किए जाने की संभावना कम है। 
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद अय्यर को मिला मौका
अय्यर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने 53 एकदिवसीय मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है। कानपुर टेस्ट में जब वो बल्लेबाजी करने आए थे तब काइल जेमिसन शानदार लय में थे और भारत का स्कोर तीन विकेट पर 106 रन था। जेमिसन भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को आउच कर चुके थे और बाद में रहाणे का विकेट भी लिया। लेकिन अय्यर ने आसानी से उनका सामना किया और सेट होने के बाद उनके खिलाफ रन भी बटोरे। अभी अय्यर ने सात चौके और दो छक्के लगाकर 75 रन बनाए हैं। वो अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं और भारत को उनसे शतक की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैच विनर नहीं हैं पुजारा और रहाणे
33 साल के पुजारा और रहाणे अब पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। अपने समय पर ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। खासकर भारत के बाहर रहाणे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं पुजारा ने भारत और भारत के बाहर भी खूब शतक लगाए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। दोनों बल्लेबाजों ने लंबे समय से निरंतर रन नहीं बनाए हैं। पुजारा तीन सालों से शतक के लिए तरस रहे हैं तो रहाणे एक या दो अच्छी पारियां खेलकर बाकी मैचों में निराश कर रहे हैं। कानपुर में भी पुजार ने 26 और रहाणे ने 35 रन की पारी खेली। 


पिछले दो सालों में पुजारा-रहाणे का प्रदर्शन
पुजारा ने 2020 में आठ पारियों में 20.38 के औसत से 163 रन बनाए और सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए। वहीं 2021 में उन्होंने 20 पारियों में 31.11 के औसत से 591 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले हैं, लेकिन कोई शतक नहीं है। ऐसे में उनकी दीवार वाली छवि पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं रहाणे ने 2020 में आठ पारियों में 38.86 के औसत से 112 रन बनाए थे। इसमें कोई अर्धशतक नहीं था, लेकिन उनका आखिरी शतक इसी साल दिसंबर में आया था। इसके बाद 2021 में उन्होंने 19 पारियां खेली हैं और 19.58 को घटिया औसत से 372 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। वो सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed