फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ First Test New Zealand got a grand welcome in Kanpur to play first test match against India

IND vs NZ First Test: पहला टेस्ट मैच खेलने कानपुर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, ऐसे हुआ कीवियों का भव्य स्वागत

Tue, 23 Nov 2021 03:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 23 Nov 2021 03:24 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की टीम पहला टेस्ट मैच खेलने कानपुर पहुंच चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच करीब पांच साल बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। कानपुर पहुंचने पर कीवी टीम का भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
IND vs NZ First Test New Zealand got a grand welcome in Kanpur to play first test match against India
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए कानपुर पहुंच गई है। भारत और न्यूजीलैंड के दरम्यान सीरीज का पहला मैच ग्रीन पार्क में 25 नवंबर से खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानुपर पहुंचने पर न्यूजीलैंड टीम का स्वागत बड़े ही अनूठे अंदाज में किया गया। कीवी टीम के भारत दौरे की शुरुआत फिलहाल ठीक नहीं रही है। टेस्ट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच खेली गई तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कीवियों को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

विज्ञापन


भगवा गमछे से हुआ स्वागत

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कानपुर पहुंचने के बाद होटल भगवा गमछे से स्वागत किया गया। इस दौरान होटल के साउंड सिस्टम पर शंख, घंटे और घड़ियाल के अलावा रामभजन की ध्वनि गूंजती रही। टीम का इस तरह से स्वागत करना उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असर माना जा रहा है। आज तक किसी भी विदेशी टीम का स्वागत इस तरह से नहीं हुआ। होटल प्रशासन ने प्रवेश द्वार पर भगवा अंगोछे रखवाए थे। 
विज्ञापन




कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। होटल पहुंचने पर किसी ने भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को टच नहीं किया। कीवी क्रिकेटरों ने खुद भगवा अंगोछे उठाकर अपने हाथ गले में डाले और आगे बढ़े। न्यूजीलैंड की टीम स्वागत इस तरह से क्यों किया गया अभी तक होटल की तरफ से इस पर बयान नहीं दिया गया है। 19 नवंबर को टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी कानुपर पहुंच चुके थे। उसके बाद बाकी खिलाड़ी कोलकाता में टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के बाद पहुंचे। 

टी-20 सीरीज में भारत ने किया वाइटवॉश

न्यूजीलैंड ने भारत दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से की। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला जयपुर में खेला गया जिसे भारत ने पांच विकेट जीता। दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 रांची में हुआ जिसमें टीम इंडिया ने कीवियों पर सात विकेट से जीत दर्ज की। उसके बाद तीसरा और अंतिम मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया जिसमें भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों को 73 रनों से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed