{"_id":"67cd6e956f57ef7443089b6b","slug":"ind-vs-nz-final-match-analysis-innings-key-highlights-and-turning-points-champions-trophy-news-in-hindi-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Analysis: भारत की इस चाल में फंसा न्यूजीलैंड, फिरकी गेंदबाजों ने कीवियों को नचाया, 5 बड़े झटके दिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Analysis: भारत की इस चाल में फंसा न्यूजीलैंड, फिरकी गेंदबाजों ने कीवियों को नचाया, 5 बड़े झटके दिए
Sun, 09 Mar 2025 06:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:31 PM IST
सार
पहला झटका लगते ही कीवियों की बोलती बंद हो गई। भारतीय स्पिनर्स की फिरकी का जादू देखने को मिला। न्यूजीलैंड के शुरुआती चारों विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही झटके हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। कीवियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन कीवी इस शुरुआत को भुना नहीं सके। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है, लेकिन पहला झटका लगते ही कीवियों की बोलती बंद हो गई। भारतीय स्पिनर्स की फिरकी का जादू देखने को मिला और उन्होंने फिर कीवियों को अपनी जाल में फंसा लिया।
शुरुआती पांचों बड़े विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही झटके। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले हैं, जबकि जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया, जबकि एक रन आउट हुआ। ग्रुप स्टेज के दौरान जब भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था तब भी भारतीय स्पिनर्स ने 10 में से नौ विकेट झटके थे। तब वरुण ने पांच विकेट लिए थे, वहीं कुलदीप को दो विकेट मिले थे। तब जडेजा और अक्षर को एक-एक विकेट मिला था।
विज्ञापन
शुरुआती पांचों बड़े विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही झटके। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले हैं, जबकि जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया, जबकि एक रन आउट हुआ। ग्रुप स्टेज के दौरान जब भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था तब भी भारतीय स्पिनर्स ने 10 में से नौ विकेट झटके थे। तब वरुण ने पांच विकेट लिए थे, वहीं कुलदीप को दो विकेट मिले थे। तब जडेजा और अक्षर को एक-एक विकेट मिला था।
विज्ञापन
दरअसल, भारत इस मैच में भी चार स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा। मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या पहले स्पेल में आए। हालांकि, कीवी ओपनर्स रचिन रवींद्र और विल यंग ने दोनों पर अटैक किया। हार्दिक के दो ओवर में 18 रन पड़े और उन्हें गेंदबाजी से हटा लिया गया। भारतीय कप्तान ने अपने सबसे बड़े हथियार वरुण चक्रवर्ती को पहले चेंज के तौर पर पारी के छठे ओवर में ही गेंदबाजी दी। उनका यह फैसला जैकपॉट साबित हुआ। अगले दो में रचिन रवींद्र को दो जीवनदान मिले।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल
- फोटो : ANI/PTI
रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर यानी सातवें ओवर में वरुण गेंदबाजी के लिए आए। सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए। इस ओवर में ही रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे।
सातवें ओवर में ही पांचवीं गेंद पर हालांकि वरुण ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। यंग ने अब तक वनडे में वरुण की सात गेंद खेली है और दो रन बनाए हैं। वरुण ने उन्हें दो बार पवेलियन भी भेजा। यहीं पर कीवी टीम लड़खड़ाई। 57 पर पहला झटका लगा था और 75 रन तक आते-आते न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिर चुके थे। अगले छह ओवर यानी 13वें ओवर तक कीवियों ने 18 रन और बनाए और दो और विकेट गंवाए। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 77 रन पर तीन विकेट था। रोहित की शानदार रणनीति देखने को मिली और उन्होंने अपने दूसरे सबसे बड़े हथियार कुलदीप यादव को पारी के 10वें ओवर में ही गेंदबाजी पर लगा दिया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल
- फोटो : ANI
कुलदीप ने मैच में अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने रचिन के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा। वह 11 रन बना सके। कुलदीप ने अब तक विलियम्सन को वनडे में 68 गेंद फेंकी हैं और इस पर कीवी दिग्गज ने 55 रन बनाए हैं। हालांकि, कुलदीप ने इस दौरान विलियम्सन को तीन बार आउट भी किया है।
जहां कीवियों ने पारी की शुरुआत छह के रन रेट से की थी। तीन विकेट गिरते ही यह साढ़े चार के करीब आ गया। इस दबाव में कीवियों ने एक और विकेट गंवाया। पारी के 24वें ओवर में इस बार जडेजा की फिरकी का जादू चला। उन्होंने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लाथम 14 रन बना सके। लाथम ने चौथे विकेट के लिए डेरिल मिचेल के साथ 33 रन की साझेदारी निभाई। 31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 138 रन था। तब रन रेट 4.45 का था।
चार विकेट गिरने के बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से जडेजा ने जल्दी-जल्दी ओवर निकालकर कीवियों को दबाव में डाल दिया। इसके बाद रोहित ने अचानक से 38वें ओवर में विकेट निकालने के लिए वरुण को गेंद सौंपी और वरुण ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इस तरह कीवियों की आधी टीम फिरकी में फंसी। फिलिप्स 52 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बना सके। फिलिप्स ने मिचेल के साथ 57 रन की साझेदारी निभाई। 30 ओवर के बाद एक वक्त ऐसा आया कि कीवी 65 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए थे। 32वें ओवर की चौथी गेंद पर जो चौका लगा, उसके बाद 43वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगा। ऐसे में मध्य के ओवरों में कीवियों पर दबाव साफ दिख रहा था।
वरुण, राहुल और कोहली
- फोटो : PTI
फिलिप्स के बाद मिचेल ने ब्रेसवेल के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने 47 गेंद में यह साझेदारी की। हालांकि, मिचेल रन रेट बढ़ाने के चक्कर में शमी को विकेट दे बैठे। मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। ब्रेसवेल ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए और न्यूजीलैंड को 250 के स्कोर तक पहुंचाया। ब्रेसवेल 40 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी पांच ओवर में कीवियों ने 50 रन बनाए।