फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Mystery Girl With Yuzvendra Chahal Attend Dubai India vs New Zealand

IND vs NZ: RJ महवश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखने पहुंचे चहल? दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ खुलासा

Sun, 09 Mar 2025 10:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:14 PM IST
सार

मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए। चहल को किसी और लड़की के साथ मैच देखते ही प्रशंसक चौंक गए और देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Mystery Girl With Yuzvendra Chahal Attend Dubai India vs New Zealand
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का आनंद लेने पहुंचे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चहल स्टेडियम में आर जे महवश के साथ बैठे नजर आए। मैच के दौरान कैमरामैन ने चहल की तरफ कैमरा घुमाया जिसमें नजर आया कि चहल दर्शकदीर्घा में किसी लड़की के साथ मैच देखते नजर आए। चहल को किसी और लड़की के साथ मैच देखते ही प्रशंसक चौंक गए और देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
विज्ञापन


चहल और आर जे महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक ही एंगल से वीडियो पोस्ट करते नजर आए। दोनों के वीडियो के बैकग्राउंड में ऑल ऑन द लाइन लिखा दिखा। धनश्री के साथ तलाक की अटकलों के बीच चहल का किसी और लड़की के साथ बैठे दिखने ने सुर्खियां बटोरी हैं। 
विज्ञापन




 

पत्नी धनश्री के साथ नहीं चल रहा सब सही?
मालूम हो कि चहल और धनश्री के बीच तलाक की अटकलें चल रही हैं। पिछले कुछ समय से चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। चहल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं।
 

कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं। धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत ने चार विकेट से दर्ज की जीत
गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed