फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Most Wickets in ICC ODI Events Matt Henry Mohammed Shami Stats

Champions Trophy: गोल्डन बॉल की दौड़ में सबसे आगे मैट हेनरी, फाइनल मैच से बाहर रहने के बावजूद शीर्ष पर रहे

Sun, 09 Mar 2025 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 09:57 PM IST
सार

हेनरी ने इस टूर्नामेंट में चार मैचों में कुल 10 विकेट लिए और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। 33 साल के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे।

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 Most Wickets in ICC ODI Events Matt Henry Mohammed Shami Stats
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से बाहर रहने के बावजूद गोल्डन बॉल यानी टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और वह खिताबी मुकाबले से पहले इस चोट से नहीं उबर सके। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह नाथन स्मिथ को प्लेइंग-11 में शामिल किया था। 
विज्ञापन

हेनरी ने इस टूर्नामेंट में चार मैचों में कुल 10 विकेट लिए और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। 33 साल के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। हेनरी भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते थे क्योंकि उन्होंने दो मार्च को ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी-वरुण हेनरी को नहीं छोड़ सके पीछे
हेनरी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती थे। फाइनल मैच से पहले शमी के आठ विकेट थे, जबकि वरुण सात विकेट के साथ तीसरे स्थान पर थे। शमी ने फाइनल में एक विकेट लिया। वहीं, वरुण को दो सफलता मिली जिससे इन दोनों भारतीय गेंदबाजों के एक समान 9-9 विकेट हो गए। हालांकि, वरुण और शमी हेनरी को पीछे नहीं छोड़ सके और गोल्डन बॉल की दौड़ में पिछड़ गए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के पास हेनरी को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने भी कुल नौ विकेट ही लिए।  
विज्ञापन

भारत की चार विकेट से जीत
गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed