फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चमके; सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना

Sun, 02 Mar 2025 09:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Mar 2025 09:41 PM IST
खास बातें

IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने स्पिनरों के दम पर न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप चरण का अंत शानदार तरीके से किया। भारत ग्रुप ए में अजेय रही और सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। अब उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy: India vs New Zealand Toss Match Scorecard Dubai Stadium Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

09:40 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पांच मार्च को न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगी। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला ही मैच था और वह चमक बिखेरने में सफल रहे। न्यूजीलैंड एक समय अच्छी स्थिति में था, लेकिन वरुण ने दमदार प्रदर्शन कर भारत के पक्ष में रुख पलट दिया। भारत की ओर से वरुण के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

दिलचस्प बात यह है कि भारत इस मुकाबले में चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। भारतीय टीम को चार स्पिनर उतारने का फायदा मिला क्योंकि न्यूजीलैंड के नौ विकेट स्पिनरों ने ही झटके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी एकमात्र गेंदबाज रहे जो खाली हाथ रहे। उन्होंने हालांकि, इस मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी की। 

न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 28 रन, टॉम लाथम ने 14, डेरिल मिचेल ने 17, विल यंग ने 22, रचिन रवींद्र ने 6, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और मैट हेनरी ने दो रन बनाए। काइल जैमिसन नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। 
09:37 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: वरुण को पांचवीं सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया। वरुण की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मैट हेनरी अपना विकेट गंवा बैठे। हेनरी चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार खेलने का मौका मिला था और उन्होंने पहले ही मैच में जलवा बिखेरा। वरुण अब तक मैच में पांच विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड ने 45 ओवर की समाप्ति तक नौ विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
09:34 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड को आठवां झटका

वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल सैंटनर को आउट कर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। सैंटनर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वरुण ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। सैंटनर 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 
09:19 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: विलियमसन पवेलियन लौटे

अक्षर पटेल ने केएल राहुल के हाथों स्टंप कराकर केन विलियमसन को आउट किया और सातवीं सफलता हासिल की। विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन अक्षर की गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया और चूक गए। राहुल ने कोई गलती नहीं की और आराम से उन्हें स्टंप किया। विलियमसन 120 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 169 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। 
09:05 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: वरुण का शानदार प्रदर्शन

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करना जारी रखा और माइकल ब्रेसवेल को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। वरुण ने न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा दी है और मैच का अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 159 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं और उसे अभी और 91 रन बनाने हैं। विलियसमन दूसरे छोर पर क्रीज पर टिके हुए हैं।
08:59 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: ग्लेन फिलिप्स आउट

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। फिलिप्स आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। न्यूजीलैंड ने 36 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। उसे अभी जीत के लिए 84 गेंदों पर 98 रन बनाने हैं। केन विलियमयन हालांकि, 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

रवींद्र जडेजा ने कप्तान टॉम लाथम को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। लाथम 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन हालांकि क्रीज पर टिके हुए और अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। 
08:18 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टॉम लाथम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:04 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: विलियमसन-मिचेल की साझेदारी

दो झटके लगने के बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने साझेदारी कर न्यूजीलैंड को संभाला जिससे कीवी टीम ने 22 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। 
07:37 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन के साथ डेरिल मिचेल मौजूद हैं। भारत को रचिन रवींद्र और विल यंग के रूप में दो सफलताएं मिली है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed