फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Virat Kohli vs Rohit Sharma ICC Finals Runs Strike Rate Record and Stats

CT 2025: भारत की जीत से जुड़ा अजब संयोग, विराट-रोहित ने दो अलग-अलग फाइनल में 76-76 रन बनाकर बनाया चैंपियन

Mon, 10 Mar 2025 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

Virat Kohli vs Rohit Sharma in ICC Finals : विराट ने भारत को टी20 विश्व कप के फाइनल में और अब रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जीत दिलाई है। दोनों ने टीम के अहम पारी खेली है।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Virat Kohli vs Rohit Sharma ICC Finals Runs Strike Rate Record and Stats
रोहित और विराट - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चार विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। पिछले साल टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद हर फैन भारतीय टीम से एक और खिताब की उम्मीद लगाए बैठा था, जो कि पूरा हो गया है। 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की आंखों में आंसू थे, लेकिन उन्होंने उससे सीखा और लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को चैंपियन बनाया। जहां टी20 विश्व कप में 2024 में विराट ने अहम पारी खेली, वहीं 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। रोहित और विराट सात-सात सीमित ओवर का आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल खेल चुके हैं। रोहित का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है तो विराट तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। आइए आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Virat Kohli vs Rohit Sharma ICC Finals Runs Strike Rate Record and Stats
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : PTI
रोहित का आईसीसी फाइनल में प्रदर्शन
रोहित ने इस फाइनल से पहले 2007 टी20 विश्व कप का फाइनल, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2014 टी20 विश्व कप का फाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला है। 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने नाबाद 30 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। यह मैच टीम इंडिया ने जीता था। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन बनाए थे। हालांकि, तब भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब हुई थी। 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 29 रन बनाए थे। भारत यह फाइनल हार गया था। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित पाकिस्तान के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे।

टीम इंडिया यह मैच भी हार गई थी। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन बनाकर आउट हुए थे। टीम इंडिया यह मैच भी हार गई थी। टी20 विश्व कप 2024 में भी हिटमैन कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ नौ रन बनाकर चलते बने थे। हालांकि, टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी। रोहित चाहते थे कि करियर के अंतिम पड़ाव में वह भारत को अपने दम पर मैच जिता कर दें और ऐसा ही हुआ भी। उनका बल्ला चला और उन्होंने विपक्षी टीम के लिए परेशानियां खड़ी कर दीं। रोहित ने 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Virat Kohli vs Rohit Sharma ICC Finals Runs Strike Rate Record and Stats
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : PTI
विराट का हर आईसीसी फाइनल में प्रदर्शन
वहीं, बात करें विराट की तो उन्होंने 2011 वनडे विश्व कप का फाइनल, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2014 टी20 विश्व कप का फाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला है। 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। भारत ने मुंबई में श्रीलंका को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण 43 रन बनाए थे। इसी पारी की बदौलत टीम इंडिया जीतने में कामयाब हुई थी। 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 77 रन बनाए थे और भारत को अच्छे टोटल तक पहुंचाया था। हालांकि, बाद में जयवर्धने और संगकारा की पारियों की बदौलत भारत यह फाइनल हार गया था। 

2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट पाकिस्तान के खिलाफ महज पांच रन बना सके थे। रोहित के अलावा विराट के नहीं चलने से भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रन बनाकर आउट हुए थे। विराट जब तक मैदान पर थे, तब तक लग रहा था कि टीम इंडिया अच्छे स्कोर तक पहुंचेगी, लेकिन उनके आउट होते ही शांति छा गई थी। भारत वनडे विश्व कप जीतने से चूक गया था। पिछले साल टी20 विश्व कप में विराट का बल्ला खामोश फाइनल से पहले तक खामोश रहा था। हालांकि, उनके कद के खिलाड़ी को बड़े मैच में प्रदर्शन करना आता है और ऐसा ही हुआ भी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली ने अक्षर पटेल और फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी संभाली थी। विराट ने 59 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बना सका था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी थी और टीम इंडिया सात रन से मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इस फाइनल में भी फैंस विराट से कुछ ऐसे ही करिश्मा की उम्मीद थी, लेकिन वह एक रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 Virat Kohli vs Rohit Sharma ICC Finals Runs Strike Rate Record and Stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed