फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Match Online

IND vs NZ Live Streaming: बल्लेबाजों को स्पिनरों से रहना होगा सावधान, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Sun, 02 Mar 2025 07:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Mar 2025 07:48 AM IST
सार

India vs New Zealand Live Streaming, ICC Champions Trophy 2025: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल से सावधान रहना होगा जो फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स भी पार्ट टाइम गेंदबाजी कर लेते हैं। पिछले साल के आखिर में घरेलू टेस्ट सीरीज में सैंटनर और फिलिप्स के खिलाफ भारत का अनुभव अच्छा नहीं रहा था।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Match Online
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम का सामना ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा। दोनों ही टीमें अब तक अजेय चल रही हैं और भारत की कोशिश रहेगी कि वह अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए शीर्ष पर रहकर ग्रुप चरण का अंत करे। भारत अगर ग्रुप में शीर्ष पर रहा तो सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। 
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों से हुई है दिक्कत
भारतीय बल्लेबाजों को मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्पिनरों से सावधान रहना होगा जो दुबई की पिच पर उन्हें परेशान कर सकते हैं। स्पिनरों ने भारतीयों को परेशान किया है और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी न्यूजीलैंड टीम इसका फायदा उठा सकती है। भारत के स्टार बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के स्पिनरों मेहदी हसन मिराज और रिशाद हुसैन के खिलाफ जोखिम लेने से बचने की रणनीति अपनाई। यही तरीका उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के खिलाफ भी अपनाया और ये तीनों गेंदबाज काफी किफायती साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंटनर-ब्रेसवेल फॉर्म में
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल से सावधान रहना होगा जो फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स भी पार्ट टाइम गेंदबाजी कर लेते हैं। पिछले साल के आखिर में घरेलू टेस्ट सीरीज में सैंटनर और फिलिप्स के खिलाफ भारत का अनुभव अच्छा नहीं रहा था। भारत को उसमें 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी थी और अब इन दोनों के साथ ब्रेसवेल भी हैं जिन्होंने अब तक दो मैचों में 3.2 की औसत से ही रन दिए हैं।
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 02 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed