फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match

IND vs NZ Live Streaming: न्यूजीलैंड को क्या इतिहास रचने से रोक पाएगा भारत? जानें दर्शक कहां देख सकेंगे मैच

Sun, 18 Jan 2026 08:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Jan 2026 08:17 AM IST
सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI Live Streaming, Telecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि दर्शक कब और कहां ये मुकाबला देख सकेंगे। 

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में निर्णायक एकदिवसीय मुकाबला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अब तक घरेलू धरती पर वनडे में शानदार रिकार्ड रखने वाले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। न्यूजीलैंड की टीम की निगाह भी सीरीज जीतकर इतिहास रचने पर होगी।
विज्ञापन

इंदौर में भारत का शानदार रिकॉर्ड
भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच को सात विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मुकाबला होगा। भारत को इस स्टेडियम पर वनडे में कभी हार नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्यों अहम है तीसरा वनडे?
  • मार्च 2019 के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है।
  • न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। उसकी टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। इस इंतजार को खत्म करने का यह उसके पास संभवत: सबसे अच्छा अवसर है।
  • भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर नहीं चाहेंगे कि उनके नेतृत्व में घरेलू मैदान पर टीम को एक और सीरीज में हार का सामना करना पड़े। विशेषकर तब जब उन्होंने कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं। गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच हारे हैं और पहली बार श्रीलंका में वनडे सीरीज गंवाई थी।
विज्ञापन

भारत को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
इंदौर के होलकर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और गेंदबाजों को विकेट से बहुत कम मदद मिलने के कारण गलती की गुंजाइश और भी कम हो जाती है। स्पिन गेंदबाजी का सामना करने की भारत की क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। टीम की बल्लेबाजी में गहराई और मजबूती होने के बावजूद उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में स्पिनरों के सामने असहज दिख रहे हैं। बल्लेबाज महत्वपूर्ण मौकों पर स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे हैं। अब बड़े स्कोर वाले मैदान पर बीच के ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं।

हम यहां आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के प्रसारण अधिक स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed