फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test International Cricket council ICC heartwarming tweet with picture of Rahul Dravid said where should India slot Rahul Dravid in

IND vs NZ: हाथ में बल्ला लिए राहुल द्रविड़ की आईसीसी ने शेयर की फोटो, कहा- भारत को 'द वॉल' को कहां स्थान देना चाहिए

Fri, 03 Dec 2021 02:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 03 Dec 2021 02:06 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह हाथ में बैट पकड़े हुए हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद वह थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट बन गए हैं और नेट्स में भारतीय बल्लेबाजों के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test  International Cricket council ICC heartwarming tweet with picture of Rahul Dravid said where should India slot Rahul Dravid in
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

इसमें कोई दो राय नहीं है कि राहुल द्रविड़ दुनिया भर में क्रिकेट के सबसे सम्मानित व्यक्तित्व में से एक हैं। अन्य पूर्व क्रिकेटरों के विपरीत द वॉल को लेकर शायद ही किसी को कोई संदेह हो। उन्हें क्रिकेट से संन्यास लिए हुए नौ साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद द्रविड़ बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनका जुड़ाव तब भी जारी रहा जब उन्होंने रवि शास्त्री को सीनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में रिप्लेस किया। शुक्रवार आईसीसी ने राहुल द्रविड़ की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए। 

विज्ञापन


आईसीसी ने शेयर की फोटो

शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने द्रविड़ की एक फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की। इस तस्वीर राहुल द्रविड़ बैट पकड़ने नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा, भारत को राहुल द्रविड़ को कहां स्थान देना चाहिए। जिसके बाद द्रविड़ की यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आईं ऐसी प्रतिक्रियाएं
 
आईसीसी द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई द्रविड़ की इस फोटो के बाद क्रिकेट फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों का मानना है कि राहुल द्रविड़ को संन्यास से बाहर आकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौट आऩा चाहिए और उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने  द्रविड़ की कुछ महान उपलब्धियों के स्क्रीनशॉट भी  साझा किए। 

पहले भी वायरल हो चुका है द्रविड़ का वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में द्रविड़ गेंदबाज और नेट्स में थ्रोडाउन विशेषज्ञ बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए अभ्यास के दौरान उन्होंने ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी की जिसकी क्लिप बीसीसीआई ने साझा की। हाल ही में रोहित शर्मा को थ्रोडाउन देते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बारे में खुद विराट कोहली ने ट्विटर पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed