फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test India defeated New Zealand in the Mumbai Test by 372 runs the bowler who took 10 wickets in the innings failed to win the match for the first time in history

एजाज के परफेक्ट 10 पर भारत ने फेरा पानी: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया, पारी में 10 विकेट लेने वाला बॉलर पहली बार मैच जिताने में रहा नाकाम

Mon, 06 Dec 2021 11:08 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 11:08 AM IST
सार

भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रनों से हराया। रनों के नजरिए से अगर देखा जाए तो भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पारी में 10 विकेट लेने वाला गेंदबाज अपनी टीम को जिता नहीें पाया। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test India defeated New Zealand in the Mumbai Test by 372 runs the bowler who took 10 wickets in the innings failed to win the match for the first time in history
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत ने मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा करने में सफल रही। रनों के अंतर से देखा जाए तो यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया को यह मैच जिताने में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और जयंत यादव ने खास भूमिका निभाई। इन सभी खिलाड़ियों के मिले जुले प्रदर्शन के चलते भारत मुंबई टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने में सफल रहा। इसके अलावा इस टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई गेंदबाज पारी में 10 विकेट लेने के बावजूद अपनी टीम को जिताने में नाकाम रहा। इतिहास गवाह है कि इससे पहले जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए तो वह टीम मैच जीतने में सफल रही। 

विज्ञापन


जिम लेकर के पारी में 10 विकेट लेने से जीता इंग्लैंड

साल 1956 में मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 10 विेकेट चटकाए थे। यह टेस्ट इतिहास में पहली बार था जब किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल किए। इंग्लिश टीम ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 170 रनों से हराया था। जिम लेकर ने पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने एक टेस्ट मैच में 19 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। 
विज्ञापन


कुंबले के पारी में 10 विकेट लेने से जीता भारत

फरवरी 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में अनिल कु्ंबले में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का करिश्मा किया था। कुंबले ने यह सभी 10 विकेट पाकिस्तान की दूसरी पारी में हासिल किए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने मेहमानों को 212 रनों के भारी अंतर से हराया था। अनिल कुंबले टेस्ट इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज ने रिकॉर्ड बराबर किया लेकिन मैच नहीं जिता पाए

करीब 22 साल बाद टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच के एक पारी में 10 विकेट हासिल किए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी में कीवी टीम के स्पिनर एजाज पटेल ने पारी में 10 विकेट लेने का इतिहास रचा। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन के चलते जिम लेकर और अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। लेकिन पारी में 10 विकेट लेने के बावजूद वह अपनी टीम की जीत नहीं दिला सके। टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब एक गेंदबाज द्वारा पारी में 10 लेने के बावजूद टीम हार गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed