फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test: After Shikhar Dhawan, Virendra Sehwag, Mayank Agrawal first Indian opener to achieve this record, scored a century against New Zealand

IND vs NZ 2nd Test: धवन-सहवाग के बाद मयंक ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय ओपनर, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक

Fri, 03 Dec 2021 08:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

मयंक ने अब तक टेस्ट की 24 पारियों में चार शतक लगाए हैं। ये चारों शतक उन्होंने भारतीय जमीन पर लगाए हैं। पहला शतक मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्तूबर 2019 में लगाया था।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test: After Shikhar Dhawan, Virendra Sehwag, Mayank Agrawal first Indian opener to achieve this record, scored a century against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ओपनर मयंक अग्रवाल ने शतक जमाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मयंक ने 120 रन बना लिए हैं और नाबाद हैं। उनके साथ ऋद्धिमान साहा भी क्रीज पर मौजूद हैं। मयंक ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत ने पहले दिन चार विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


टेस्ट में मयंक के नाम चार शतक
मयंक ने अब तक टेस्ट की 24 पारियों में चार शतक लगाए हैं। ये चारों शतक उन्होंने भारतीय जमीन पर लगाए हैं। पहला शतक मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्तूबर 2019 में लगाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरा शतक भी इसी टीम के खिलाफ पुणे में लगाया था। तीसरा शतक मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में इंदौर में लगाया था। चौथा शतक उन्होंने करीब 23 महीने के बाद लगाया है।
विज्ञापन
मयंक ने दो शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए
मयंक ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 215 रन और 108 रन, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 243 रन बनाए थे। वहीं, मयक ने चार अर्धशतक भी लगाए हैं और यह चारों अर्धशतक उन्होंने विदेशी जमीन पर लगाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया में और एक-एक अर्धशतक न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज में लगाए हैं।

सहवाग-धवन के बाद किया कारनामा
मयंक 2010 के बाद भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में अहमदाबाद में कीवी टीम के खिलाफ 173 रन बनाए थे। मयंक 2014 के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू या विदेशी जमीन पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले शिखर धवन ने 2014 में ऑकलैंड में कीवी टीम के खिलाफ शतक जमाया था। तब धवन ने 115 रन की पारी खेली थी।

पहले दिन का खेल समाप्त
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिना का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने चार विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 120 रन और ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 134 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed