IND vs NZ: साउदी की हैट्रिक पर भारी सूर्या का शतक और हुड्डा के चार विकेट, न्यूजीलैंड में भारत की सबसे बड़ी जीत
दूसरा टी20 मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज में अजेय बढ़त बना है। हालांकि, अभी भी कीवी टीम के पास आखिरी मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी और नाबाद 111 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। दीपक हुड्डा ने गेंद के साथ कमाल करते हुए चार विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है।
Deepak Hooda is our Top Performer from the second innings for his brilliant bowling figures of 4/10 in 2.5 overs.
A look at his bowling summary here 👇👇#NZvIND pic.twitter.com/DiKpeIFyOnविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि, इसके बाद कॉन्वे और विलियम्सन ने 56 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन सुंदर ने कॉन्वे को आउट कर कीवी टीम को दबाव में ला दिया। अगले ही ओवर में चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। इसके बाद कीवी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए और कॉन्वे ने 25 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और डेरिल मिशेल (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।
भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल को दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और सुंदर को एक-एक विकेट मिला। अर्शदीप एकमात्र भारतीय गेंदबाज रहे, जिन्हें विकेट नहीं मिला।
इस मैच में न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। फिन एलेन, जेम्स नीशम और टिम साउदी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, मिशेल सैंटनर (दोर रन) एडम मिल्ने (छह रन) ईश सोढ़ी एक रन और लोकी फर्ग्यूसन एक रन बनाकर नाबाद रहे।
सूर्यकुमार के शतक ने भारत को संभाला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 36 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, जब ऋषभ पंत 13 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया, लेकिन वह भी 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में बारिश की वजह से 27 मिनट के खेल का नुकसान हुआ, लेकिन ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई।
एक छोर पर सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर नौ गेंद में 13 रन बनाकर हिट विकेट हुए। वहीं, कप्तान हार्दिक ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में सूर्यकुमार यादव 51 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। उनके शतक के चलते भारत ने छह विकेट खोकर 191 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा।
न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। ईश सोढ़ी को एक विकेट मिला।
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में नाबाद 111 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में इस साल उन्होंने दूसरी बार शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 55 गेंदों में 117 रन बनाए थे, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए थे। वह दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने 2018 में दो शतक लगाए थे।
टिम साउदी की हैट्रिक
टिम साउदी ने इस मैच के 20वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक ली है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। इस मैच में साउदी ने पहले कप्तान हार्दिक पांड्या फिर दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट किया। तीनों बल्लेबाज कैच आउट हुए। टिम साउदी दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक ली हैं। उनसे पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा यह कारनामा कर चुके हैं।