{"_id":"61a4a39af4be8a38bc6edb12","slug":"ind-vs-nz-1st-test-wasim-jaffer-hillarious-post-on-koo-on-green-park-pitch-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: वसीम जाफर ने सर्दियों से की कानपुर की पिच की तुलना, कू कर दिया ये मजेदार उदाहरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: वसीम जाफर ने सर्दियों से की कानपुर की पिच की तुलना, कू कर दिया ये मजेदार उदाहरण
Mon, 29 Nov 2021 03:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Nov 2021 03:25 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का आखिरी दिन बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पहला सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहा था तो दूसरे सत्र में भारत ने जोरदार वापसी की कीवियों को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
वसीम जाफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का आखिरी दिन बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पहला सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहा था तो दूसरे सत्र में भारत ने जोरदार वापसी की कीवियों को बैकफुट पर धकेल दिया। दिन के पहले सत्र में पिच ने बल्लेबाजों की खूब मदद की और भारतीय गेंदबाज यहां संघर्ष करते नजर आए। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज खासकर स्पिनरों ने पूरे हालात को बदलकर रख दिया। कानपुर की ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच भी काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच को लेकर मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एप 'कू' पर लिखा, 'सर्दियों में सभी को खासकर उत्तर भारत के लोगों को सुबह जल्दी उठने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उदाहरण के लिए कानपुर की पिच को देख लीजिये। अभी 12 बज गए हैं और यह अभी तक नहीं जागी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिनरों के लिए मददगार रही है लेकिन इस बार यहां पर तेज गेंदबाजों खासकर मेहमान टीम के पेसर्स ने काफी परेशान किया। जबकि स्पिनरों को आखिरी दिन भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।