{"_id":"657c1397d7255282e20ebb0d","slug":"ind-vs-nep-india-s-visually-impaired-women-s-team-won-the-series-by-defeating-nepal-by-seven-wickets-know-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NEP: नेपाल को सात विकेट से हराकर भारत की दृष्टिबाधित महिला टीम ने शृंखला जीती, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NEP: नेपाल को सात विकेट से हराकर भारत की दृष्टिबाधित महिला टीम ने शृंखला जीती, जानें
Fri, 15 Dec 2023 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:21 PM IST
सार
शृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत ने पहले दो टी 20 मैच जीते थे जिसके बाद नेपाल ने वापसी करते हुए बुधवार को तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
भारत की दृष्टिबाधित महिलाओं की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुषमा पटेल की 37 गेंद में 45 रन की पारी की बदौलत भारत ने बृहस्पतिवार को चौथे टी 20 मुकाबले में नेपाल को यहां सात विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिलाओं की पांच मैच की द्विपक्षीय क्रिकेट शृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली।
भारत ने टॉस जीतकर पहले नेपाल की टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। मेहमान टीम ने कप्तान बिंता पुन की 69 रन की पारी और मानकेशी चौधरी के साथ उनकी 101 रन की साझेदारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया।
इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत ने नेपाल को लगातार झटके दिए जिससे मेहमान टीम ने अंतिम चार ओवर में चार विकेट गंवाए। मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुनी गईं सुषमा के अलावा रवानी, बसंती हंसदा और सिमु दास की पारियों की बदौलत भारत ने तीन विकेट गंवाकर 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।