फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE: Team India will tour Ireland in August, three-match T20 series will be played, know

IND vs IRE: अगस्त में आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जानें

Fri, 17 Mar 2023 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार को 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की घोषणा की। इस दौरान टीम बांग्लादेश और भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
IND vs IRE: Team India will tour Ireland in August, three-match T20 series will be played, know
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को इस साल अपनी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया का शेड्यूल काफी टाइट रहेगा। अगस्त में भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले मालाहिदे में 18 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड जाकर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 20 से 26 सितंबर के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन

क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार को 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की घोषणा की। इस दौरान टीम बांग्लादेश और भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। आयरिश टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी और 18 मार्च से आठ अप्रैल के बीच तीनों प्रारूपों के मैच खेलेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20, तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs IRE: Team India will tour Ireland in August, three-match T20 series will be played, know
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आयरिश टीम श्रीलंका का दौरा करेगी और 16 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच श्रीलंकाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद एंड्रयू बालबिर्नी की टीम बांग्लादेश के खिलाफ केम्सफोर्ड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह मुकाबले नौ से 14 मई के बीच खेले जाएंगे। यह मुकाबले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आयरलैंड लॉर्ड्स में एक से चार जून के बीच इंग्लैंड के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलेगा। ये नए कन्फर्म फिक्स्चर आयरलैंड टीम के छह महीने के व्यस्त कार्यक्रम को पूरा करते हैं जो इस महीने बांग्लादेश और श्रीलंका के दौरे के साथ शुरू होगा। कुल मिलाकर आयरलैंड की टीम मार्च और सितंबर के बीच 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

IND vs IRE: Team India will tour Ireland in August, three-match T20 series will be played, know
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
अगर वे सुपर लीग के माध्यम से आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने में विफल रहते हैं, तो उनका व्यस्त कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा सकता है। इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफायर मुकाबले 18 जून से नौ जुलाई के बीच जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे। आयरलैंड की टीम स्कॉटलैंड में 20 से 28 जुलाई के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप यूरोपीय क्वालिफायर में भी हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed