फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Edgbaston Weather Updates Birmingham Stadium Weather Forecast Update News in Hindi

IND vs ENG 5th Test Pitch Report Weather Update: पांचवें टेस्ट में बारिश के आसार, जानें पिच और मौसम का हाल

Thu, 30 Jun 2022 06:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Jun 2022 06:47 PM IST
सार

इंग्लैंड ने एजबेस्टन में 53 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 28 में उसे जीत और 10 में हार मिली है। 15 मुकाबले यहां ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड 2008 से यहां टेस्ट मैच नहीं हारा है। भारत ने एजबेस्टन में सात मैच खेले हैं और उनमें से छह हारे हैं और एक ड्रॉ रहा है।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Edgbaston Weather Updates Birmingham Stadium Weather Forecast Update News in Hindi
भारत बनाम इंगलैंड 5th टेस्ट : रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट मैच शुक्रवार (एक जुलाई) से खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था। मुकाबले के दौरान बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने एजबेस्टन में 53 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 28 में उसे जीत और 10 में हार मिली है। 15 मुकाबले यहां ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड 2008 से इस मैदान पर टेस्ट मैच नहीं हारा है। उसे पिछली बार दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराया था। दूसरी ओर, भारत ने एजबेस्टन में सात मैच खेले हैं और उनमें से छह हारे हैं और एक ड्रॉ रहा है। रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में है। टीम इंडिया अगर यहां जीत जाती है तो इतिहास रच देगी।
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test Edgbaston Weather Updates Birmingham Stadium Weather Forecast Update News in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिच रिपोर्ट और मैदान का रिकॉर्ड: 
एजबेस्टन को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच के रूप में जाना जाता है, लेकिन गेंदबाजों को भी इस मैदान पर स्विंग मिलता है। लॉर्ड्स और ओल्ड टैफर्ड की तरह यहां घास वाली पिच नहीं है। इसके अलावा सपाट पिच भी नहीं मिलती है। यहां बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। गेंदबाज पिच से बाउंस और टर्न दोनों हासिल कर सकते हैं।

पहली पारी में इस पिच पर 300 से 350 रन बनाने वाली टीम मजबूत स्थिति में होती है। पहली पारी में यहां औसत स्कोर 307, दूसरी पारी में 320, तीसरी पारी में 244 और चौथी पारी में 152 रन है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 20 बार जीती थी।

IND vs ENG 5th Test Edgbaston Weather Updates Birmingham Stadium Weather Forecast Update News in Hindi
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
एजबेस्टन में मौसम का हाल (एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक): 
बर्मिंघम में पहले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। चौथे दिन मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
टेस्ट का दिन/तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश होने की संभावना
पहला/1 जुलाई 19° सेल्सियस 10° सेल्सियस 55 फीसदी
दूसरा/2 जुलाई 19° सेल्सियस 9° सेल्सियस 80 फीसदी
तीसरा/3 जुलाई 20° सेल्सियस 10° सेल्सियस 25 फीसदी
चौथा/4 जुलाई 20° सेल्सियस 9° सेल्सियस 3 फीसदी
पांचवां/5 जुलाई 22° सेल्सियस 11° सेल्सियस 12 फीसदी

भारत के खिलाफ पाचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और श्रीकर भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed