{"_id":"685231afc87b0291fa0c03bd","slug":"ind-vs-eng-yograj-singh-says-reason-for-bumrah-repeated-injuries-is-gym-gave-suggestions-to-cricketers-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: योगराज सिंह ने बताया बुमराह के बार-बार चोटिल होने का कारण, कहा- 35-36 की उम्र से पहले ऐसा मत करें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: योगराज सिंह ने बताया बुमराह के बार-बार चोटिल होने का कारण, कहा- 35-36 की उम्र से पहले ऐसा मत करें
Wed, 18 Jun 2025 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:01 AM IST
सार
योगराज ने कहा कि क्रिकेटरों को तभी जिम जाना चाहिए जब वे 35-36 साल के हो जाएं और करियर की शुरुआत में अगर वे जिम मेहनत करते रहे तो उनकी मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है।
विज्ञापन
बुमराह, योगराज, शमी और हार्दिक
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपने एक और बयान से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बार-बार चोटिल होने का कारण बताया है और जो वजह उन्होंने बताई उसने नई बहस को जन्म दिया है। योगराज ने कहा कि बुमराह के चोटिल होने में जिम एक कारण हो सकता है। योगराज ने हाल ही में एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि क्रिकेटरों को अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें खुद को लचीला बनाने पर जोर देना चाहिए। बुमराह का कार्यभार प्रबंधन पिछले साल चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। योगराज ने कहा कि क्रिकेटरों को बॉडी बिल्डिंग करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने इस बयान को साबित करने के लिए हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बुमराह के बार-बार चोटिल होने की वजह?
इंसाइड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में योगराज ने कहा, 'बुमराह बार-बार चोटिल होते हैं। वह चार बार चोटिल हो चुके हैं। आपको पता है इसका कारण क्या है? जिम कारण है। अन्य क्रिकेटर भी हैं। मोहम्मद शमी...हार्दिक पांड्या। आपको बॉडी बिल्डिंग करने की जरूरत नहीं है। पुराने दिनों में वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग जैसे गेंदबाज काफी लचीले थे। विव रिचर्ड्स 35 साल की उम्र तक जिम नहीं गए थे।'

क्रिकेटरों को कब जाना चाहिए जिम?
योगराज ने कहा कि क्रिकेटरों को तभी जिम जाना चाहिए जब वे 35-36 साल के हो जाएं और करियर की शुरुआत में अगर वे जिम मेहनत करते रहे तो उनकी मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान हूं कि क्रिकेटर जिम जाते हैं। जिम तब के लिए होता है जब आप 35-36 साल के होते हैं। अन्यथा इससे आपकी मांसपेशियां कठोर हो सकती हैं। हर किसी को पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहा है। आपको तब खुद को मजबूत बनाना होता है जब आप 36-37 साल की उम्र के हो जाते हैं और आपका शरीर कमजोर होता है। तब मैं समझ सकता हूं कि जिम काम करना सही होता है।'

'क्रिकेटरों का जिम जाना बंद करवाएं'
योगराज ने कहा, 'लेकिन आज युवा जिम ही जा रहे हैं। यही कारण है कि चोट ज्यादा लगती हैं। मैं कह सकता हूं कि लगभग 30-40 साल पहले चोट के मामले शून्य थे। क्योंकि क्रिकेट में आपको बेहद लचीले, जिमनास्ट जैसे शरीर की जरूरत होती है। अपने शरीर के वजन के मुताबिक व्यायाम करें जैसे पुल-अप, पुश-अप, सिट-अप और कोर, लेकिन भगवान के लिए कृपया क्रिकेटरों का जिम जाना बंद करवाएं।'