फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Yashasvi missed breaking Gavaskar record in first inning, scored a half century against England

IND vs ENG: पहली पारी में गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके यशस्वी, इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक

Thu, 07 Mar 2024 05:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

23 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से दमदार अर्धशतक जड़ा। इस सीरीज में यह उनकी चौथी फिफ्टी है। हालांकि, वह पहली पारी में सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi missed breaking Gavaskar record in first inning, scored a half century against England
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक ठोका। हालांकि, वह सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


धर्मशाला में जारी इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड पहली पारी में 218 रन बना सकी। जैक क्रॉली ने भारत के खिला सर्वाधिक 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाज ने पांच विकेट हासिल किए जबकि अश्विन को चार सफलता मिलीं। वही, जडेजा ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई है। 23 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से दमदार अर्धशतक जड़ा। इस सीरीज में यह उनकी चौथी फिफ्टी है। हालांकि, वह पहली पारी में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके बल्लेबाज
दरअसल, पूर्व सलामी बल्लेबाज के नाम एक टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आठ पारियों में गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में खेली गई सीरीज में  774 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर भी दिग्गज बल्लेबाज ही हैं जिन्होने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी इस लिस्ट में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने नौ पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन बना लिए हैं। गावस्कर के दूसरे रिकॉर्ड को वह भारत की दूसरी पारी में तोड़ सकते हैं। 


टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 16वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। वहीं, ओवऑल हजार टेस्ट रन बनाने वाले वह दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। विनोद कांबली ने 14 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed