फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal becomes first Indian batter to hit most test sixes against a team

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा इस मामले में पीछे

Thu, 07 Mar 2024 07:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वह एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। नौ पारियों में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 26 छक्के लगाए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal becomes first Indian batter to hit most test sixes against a team
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जबरदस्त फॉर्म जारी है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन कई रिकॉर्ड बनाए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले का आगाज हो गया। धर्मशाला में खेले जा रहे इस मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में भारत के खिलाफ 218 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रमश: 52 और 26 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वह एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। नौ पारियों में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 26 छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 छक्के जड़े। चौथे और पांचवें नंबर पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और ऋषभ पंत का नाम दर्ज है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 39 पारियों में 21 और 21 पारियों में 21 छक्के लगाए।


टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 16वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। वहीं, ओवऑल हजार टेस्ट रन बनाने वाले वह दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। विनोद कांबली ने 14 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed