फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Yashasvi Jaiswal 3rd Indian to score double century in two consecutive tests Team India SIX record

IND vs ENG: यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय, अकरम के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी की

Sun, 18 Feb 2024 05:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Feb 2024 05:37 PM IST
सार

यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया।

विज्ञापन
IND vs ENG Yashasvi Jaiswal 3rd Indian to score double century in two consecutive tests Team India SIX record
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। वहीं, सरफराज ने डेब्यू की टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया। यशस्वी और सरफराज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। वहीं, भारतीय टीम ने छक्कों का खास रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। कांबली ने 1992-93 में ऐसा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 224 रन बनाए थे। उसके बाद दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी। उनके बाद कोहली का नंबर आता है। विराट ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन बनाए थे। अब यशस्वी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे। अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए।
विज्ञापन

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal 3rd Indian to score double century in two consecutive tests Team India SIX record
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय
खिलाड़ी खिलाफ जगह साल रन
मंसूर अली खान पटौदी इंग्लैंड दिल्ली 1964 203*
दिलीप सरदेसाई वेस्टइंडीज मुंबई 1965 200*
सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971 220
सुनील गावस्कर इंग्लैंड ओवल 1979 221
वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001 281
वसीम जाफर वेस्टइंडीज एंटीगुआ 2006 212
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड राजकोट 2024 214*

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal 3rd Indian to score double century in two consecutive tests Team India SIX record
यशस्वी और सरफराज - फोटो : BCCI
यशस्वी ने की वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा (पाकिस्तान) में 12 छक्के मारे थे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल, ब्रैंडन मैकुलम (दो बार), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और श्रीलंका के कुसल मेंडिस एक पारी में 11-11 छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed