फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Which Indian Coach Most Successful in England Last 25 Years Stats Wright-Gary to Dravid-Fletcher

IND vs ENG: राइट-गैरी से द्रविड़-फ्लेचर तक, पिछले 25 साल में इंग्लैंड में कौन सा भारतीय कोच रहा सबसे कामयाब?

Sat, 28 Jun 2025 10:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

इंग्लैंड में जीत के मामले में भारत के सबसे कामयाब कोच रवि शास्त्री रहे हैं। वह ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा मैचों में भारत के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि साल 2000 से लेकर अब तक इंग्लैंड में सबसे कामयाब भारतीय कोच कौन रहे हैं...

विज्ञापन
IND vs ENG: Which Indian Coach Most Successful in England Last 25 Years Stats Wright-Gary to Dravid-Fletcher
बाएं से- जॉन राइट, फ्लेचर, कर्स्टन, शास्त्री और द्रविड़ - फोटो : ANI/PTI/BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीतने के बाद इंग्लिश टीम आत्मविश्वास से भरी होगी, जबकि शुभमन गिल के नेतृत्व वाली युवा भारतीय टीम की नजर वापसी कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में टेस्ट में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन


टीम ने कई मौकों पर शानदार खेल दिखाया, लेकिन मैच नहीं निकाल पाई। बतौर कोच इंग्लैंड में अपने पहले ही मैच में उन्हें और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, उनके पास अभी इस रिकॉर्ड को सुधारने के लिए चार और टेस्ट हैं। इंग्लैंड में जीत के मामले में भारत के सबसे कामयाब कोच रवि शास्त्री रहे हैं। वह ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा मैचों में भारत के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि साल 2000 से लेकर अब तक इंग्लैंड में सबसे कामयाब भारतीय कोच कौन रहे हैं...
विज्ञापन

भारत ने साल 2000 के बाद सबसे पहले 2002 में जॉन राइट की देखरेख में और सौरव गांगुली के नेतृत्व में इंग्लैंड का दौरा किया था। तब चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। यानी जॉन राइट के कोच रहते भारत ने चार में से एक मैच जीता और एक में टीम को हार मिली। दो टेस्ट ड्ऱॉ रहे थे। इसके बाद टीम इंडिया ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड का दौरा किया। हालांकि, उस वक्त भारत का कोई कोच नहीं था और टीम को मैनेज चंदू बोर्डे कर रहे थे। बिना कोच के भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की थी।

IND vs ENG: Which Indian Coach Most Successful in England Last 25 Years Stats Wright-Gary to Dravid-Fletcher
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज - फोटो : ANI
साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था। तब चार मैचों की सीरीज में भारत को 4-0 से शिकस्त मिली थी। यानी गुरू गैरी की देखरेख में भारत ने कोई मैच नहीं जीता और चारों के चारों मैच गंवाए। इसके बाद टीम इंडिया ने 2014 में धोनी की ही कप्तानी और डंकन फ्लेचर की कोचिंग में इंग्लैंड का दौरा किया। भारतीय टीम ने इस सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। पहला मैच ड्रॉ कराने के बाद दूसरा टेस्ट अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया पटरी से उतर गई थी और आखिरी के तीन टेस्ट हार गई थी। 
विज्ञापन

इसके बाद भारत ने 2018 और 2021 में रवि शास्त्री की कोचिंग में इंग्लैंड का दौरा किया था। हालांकि, 2021 में चार टेस्ट ही खेला जा सका था और फिर पांचवें टेस्ट को 2022 में शिफ्ट कर दिया गया था। तब रवि शास्त्री उस टेस्ट में कोच नहीं थे। यानी 2018 और 2021 में भारत ने उनकी कोचिंग में इंग्लैंड में कुल नौ टेस्ट खेले। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल भी खेला था। 2018 में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 4-1 से हार गई थी। तब विराट कोहली कप्तानी कर रहे थे। वहीं, 2021 में चार टेस्ट में भारत 2-1 से आगे रहा था। डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को हार मिली थी। यानी शास्त्री की कोचिंग में भारत ने इंग्लैंड में खेले 10 टेस्ट में से तीन में जीत हासिल की, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। 

साल 2000 के बाद इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य कोच का प्रदर्शन
मुख्य कोच मैच जीते हारे ड्रा
जॉन राइट 4 1 1 2
गैरी कर्स्टन 4 0 4 0
डंकन फ्लेचर 5 1 3 1
रवि शास्त्री 10 3 6 1
राहुल द्रविड़ 2 0 2 0
गौतम गंभीर (अब तक) 1 0 1 0

वहीं, द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने 2022 में 2021 सीरीज का बचा एक मैच और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। हालांकि, टीम इंडिया को दोनों में हार मिली थी। अब गंभीर की कोचिंग में भारत एक मैच गंवा चुका है। हालांकि, मौजूदा सीरीज में गंभीर को अपनी उत्कृष्टता दिखाने के लिए अभी भी चार मैच बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed