INDvENG: भारत और इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का आखिरी मौका, कब, कहां और कैसे देखें LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है। दोनों के बीच अब आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा जहां सीरीज का विजेता चुना जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक सीरीज में बराबरी का प्रदर्शन किया है, ऐसे में एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद होगी। हालांकि टीम इंडिया ने टॉस हारने के बावजूद जिस तरह से चौथा मुकाबला अपने नाम किया है, उससे उसके हौसले बुलंद होंगे। वहीं इंग्लैंड की टीम भी सीरीज पर कब्जा करने के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी।
कब होगा मैच?
श्रृंखला का आखिरी मैच 20 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। यहां जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कांटे का मुकाबला देखने को मिला है और आखिरी मुकाबले में भी सभी को ऐसी ही उम्मीद होगी।
कहां खेला जाएगा?
बाकी मैचों की तरह यह मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से टी-20 सीरीज के सभी मैच एक ही मैदान पर खेले गए हैं। हालांकि हर मैच में पिच का मिजाज थोड़ा अलग ही रहा है।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
दिन-रात्रि मैच होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस साढ़े छह तो मैच शाम के सात बजे से शुरू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सीरीज के आखिरी के तीन मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री पर बैन लग चुका है। ऐसे में आखिरी और निर्णायक मुकाबला भी दर्शकों की गैरमौजूदगी में खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।