{"_id":"653d2dabe462bed24002e538","slug":"ind-vs-eng-wc-2023-29th-match-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-world-cup-india-vs-england-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड से बदला लेने उतरी भारतीय टीम, जानें टीवी-फोन पर फ्री में कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड से बदला लेने उतरी भारतीय टीम, जानें टीवी-फोन पर फ्री में कैसे देखें मैच
Sun, 29 Oct 2023 01:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:51 PM IST
सार
India vs England World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: विश्व कप में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद से टूर्नामेंट में भारत अब तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के सामने विश्व कप में अब इंग्लैंड की चुनौती है। टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की नजर लगातार छठी जीत पर है तो इंग्लैंड की टीम वापसी करने के लिए उतरी है। विश्व कप में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद से टूर्नामेंट में भारत अब तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने चार अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया को तीन मैचों में ही जीत मिली है। एक मुकाबला टाई हुआ है। भारत 1983, 1999 और 2003 में जीता है। वहीं, इंग्लैंड ने 1975, 1987, 1992 और 2019 में जीता है। 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था। टीम इंडिया इस मैच में 2019 विश्व कप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरी है।

इस विश्व कप में दोनों टीमों का सफर
भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। वह जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए लखनऊ में उतरा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की बात करें तो गत विजेता टीम की हालत खराब है। उसका कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यहां तक कि गेंदबाज भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ मैचों से दो-तीन बदलावों के साथ उतर रही है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था। उसके बाद उसने बांग्लादेश को हराकर वापसी की, लेकिन फिर हार का क्रम शुरू हुआ। उसे अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने हरा दिया।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कब खेला जा रहा है?
भारत बनाम इंग्लैंड मैच रविवार (29 अक्तूबर) को खेला जा रहा है।
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम इंग्लैंड मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम इंग्लैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम इंग्लैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
लाइव मैच से जुड़ी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: IND vs ENG Live: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।