फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now

IND vs ENG: बाकी बचे तीन टेस्ट से भी बाहर हुए विराट? रिपोर्ट्स के मुताबिक- निजी कारण से देश से बाहर हैं कोहली

Thu, 01 Feb 2024 08:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Feb 2024 08:39 PM IST
सार

शुरुआती दो टेस्ट के लिए विराट के रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटीदार को टीम से जोड़ा गया था। हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। दूसरे टेस्ट में रजत डेब्यू कर सकते हैं। राहुल की जगह खेलने को लेकर उनके और सरफराज खान के बीच कड़ी टक्कर होगी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट हार चुकी है और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही है। ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की चोट ने भारतीय टीम मैनेजमेंट में खलबली मचा दी है। अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को युवा खिलाड़ियों के दम पर मैच जीतना होगा।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी चोट की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हैं, वहीं विराट कोहली को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए आराम दिया गया था। हालांकि, अब खबर यह आ रही है कि विराट बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। उनके चुने जाने पर सवालिया निशान हैं। चयनकर्ताओं ने आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है। जल्द ही इसका एलान हो सकता है। 
विज्ञापन

देश से बाहर हैं विराट कोहली?

IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट देश से बाहर हैं। उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया था। ऐसे में अब बाकी बचे टेस्ट मैचों से भी विराट के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। विराट के नहीं रहने से पहले टेस्ट में टीम इंडिया को मध्यक्रम में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में विराट जैसे दिग्गज बल्लेबाज की कमी खली थी। भारत को सीरीज जीतने के लिए विराट जैसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के साथ-साथ मैदान पर अपनी ऊर्चा से टीम की हिम्मत बढ़ाए। 

जडेजा के भी तीसरे टेस्ट में खेलने पर संदेह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी को पहले शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा के भी तीसरे टेस्ट में खेलने पर संदेह है। हैदराबाद में उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। फिलहाल वह रिहैब के लिए बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। वहां से वह रोज तस्वीर साझा कर रहे हैं। हालांकि, आज उन्होंने दौड़ने का वीडियो साझा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

रजत या सरफराज कौन करेगा डेब्यू?

IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now
सरफराज खान और रजत पाटीदार - फोटो : PTI
शुरुआती दो टेस्ट के लिए विराट के रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटीदार को टीम से जोड़ा गया था। हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। दूसरे टेस्ट में रजत डेब्यू कर सकते हैं। राहुल की जगह खेलने को लेकर उनके और सरफराज खान के बीच कड़ी टक्कर होगी। सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार जडेजा और राहुल के रिप्लेसमेंट बने थे। वहीं, जडेजा की जगह कुलदीप यादव या सौरभ में से किसी एक का खेलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

विक्रम राठौड़ ने क्या कहा था?

IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
वहीं, भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने रजत और सरफराज में से किसी एक के चयन के सवाल पर कहा था- यह एक कठिन फैसला होगा। सरफराज टीम में क्या बदलाव लाते हैं वह देखना महत्वपूर्ण होगा। निश्चित रूप से, वे शानदार खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए इस तरह के विकेटों पर मुझे लगता है कि सरफराज सच में टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर हमें उनमें से सिर्फ एक को चुनना है तो निश्चित रूप से यह कठिन होगा। लेकिन यह फैसला राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा द्वारा किया जाएगा। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम एकादश का चयन किया जाएगा।

भारत-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

IND vs ENG: Virat Kohli out of remaining three tests? Reports says he is out of country right now
रोहित, शुभमन और यशस्वी - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत दो फरवरी से विशाखापत्तनम में होने जा रही है। वहीं, तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में और पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।  

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed