{"_id":"604f5b158ebc3ed8321abf5e","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-led-indian-cricket-team-fined-for-slow-over-rate-in-second-t20i-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: टीम इंडिया की एक गलती पड़ी भारी, आईसीसी ने पूरी टीम पर ठोका जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्रवाई: टीम इंडिया की एक गलती पड़ी भारी, आईसीसी ने पूरी टीम पर ठोका जुर्माना
Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
हार के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा टी-20 मैच अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में पलटवार करते हुए इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से इंग्लैंड पर भारी पड़ी। हालांकि मैच के दौरान उसकी एक गलती पर आईसीसी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोक दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम पर धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ ने विराट एंड टीम की तरफ से निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने पर यह कार्रवाई की है। कोहली ने इस गलती को स्वीकार किया है इसलिए इसमें आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
आईसीसी आचार संहित के न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’
विज्ञापन
बात करें मैच की तो भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 164 रन के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद उसने डेब्यूटांट ईशान किशन और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत के साथ ही दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।