{"_id":"687f62ad746b482efd023f83","slug":"ind-vs-eng-u19-live-score-day-3-india-vs-england-under-19-2nd-test-match-scorecard-know-updates-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG U19 Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, डॉकिन्स-थॉमस क्रीज पर; इंग्लैंड की बढ़त 120 के पार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG U19 Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, डॉकिन्स-थॉमस क्रीज पर; इंग्लैंड की बढ़त 120 के पार
Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केल्म्सफोर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केल्म्सफोर्ड
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। दिन का खेल समाप्त होने तक कोई विकेट गंवाए बिना 93 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय एडम थॉमस 50 और बीजे डॉकिन्स 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस तरह इंग्लैंड ने 123 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : bcci-x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। दिन का खेल समाप्त होने तक कोई विकेट गंवाए बिना 93 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय एडम थॉमस 50 और बीजे डॉकिन्स 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस तरह इंग्लैंड ने 123 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए। वहीं, भारत की पहली पारी 279 के स्कोर पर समाप्त हुई। इस तरह इंग्लैंड को 30 रन की बढ़त मिली। अब वह भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगा।
इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी
बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 150 गेंदों में 93 रन की साझेदारी निभा ली है। फिलहाल डॉकिन्स 81 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन व थॉमस 69 गेंदों में सात चौके की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
भारत अंडर-19 टीम की पहली पारी
भारत को पहला झटका एलेक्स ग्रीन ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 20 रन बना पाए। इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने क्रमश: 80 और 120 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हरवंश पंगालिया ने 28, कनिष्क चौहान ने 23 और आदित्य रावत ने दो* रन बनाए। इंग्लैंड के लिए राल्फी अलबर्ट ने छह विकेट झटके जबकि बेन मेयस को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, एलेक्स फ्रेंच और एलेक्स ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड अंडर-19 टीम की पहली पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब हुई। बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस खाता भी नहीं खोल पाए। उनके लिए एकांश सिंह ने सर्वाधिक 155 गेंदों में 117 रन बनाए। वहीं, कप्तान थॉमस रियू ने 79 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। इसके अलावा आर्यन सावंत ने 20, रॉकी फ्लिंटॉफ ने 16, बेन मेयस ने 31, राल्फी अलबर्ट ने 16 और जेम्स मिन्टो ने 46 रन बनाए। भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से नमन पुष्पक ने चार विकेट लिए, जबकि आदित्य रावत और आरएस अंब्रिश को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट लिया।