{"_id":"684a7428104e6b39570a7dc7","slug":"ind-vs-eng-top-5-indians-with-most-runs-in-sena-countries-since-2021-3-not-part-of-indian-team-rishabh-pant-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 2021 से SENA देशों में सबसे ज्यादा रन इन पांच भारतीयों के नाम, इनमें से तीन नहीं गए हैं इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 2021 से SENA देशों में सबसे ज्यादा रन इन पांच भारतीयों के नाम, इनमें से तीन नहीं गए हैं इंग्लैंड
Thu, 12 Jun 2025 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:04 PM IST
सार
साल 2021 से SENA देशों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए हैं। पंत 2021 के बाद से SENA देशों में एक हजार से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। इस बार एक युवा टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा कर रही है। शुभमन गिल पहली बार कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बदलाव के दौर से गुजर रही इस टीम में कितना दमखम है। हालांकि, एक आंकड़ा ऐसा है, जिसे देखकर भारतीय फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल, साल 2021 से अब तक SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच भारतीयों में से तीन इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, शीर्ष-दो पर काबिज खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। SENA देशों का मतलब है दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। आइए जानते हैं इन आंकड़ों के बारे में...
विज्ञापन
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
SENA देशों में सबसे ज्यादा रन (साल 2021 से)
साल 2021 से SENA देशों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए हैं। पंत 2021 के बाद से SENA देशों में एक हजार से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 30 पारियों में 38.57 की औसत से 1080 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने इस दौरान 27 पारियों में 35.77 की औसत से 930 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक शामिल हैं। इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा का नंबर आता है। हालांकि, कोहली और रोहित टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि पुजारा काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। कोहली ने साल 2021 से SENA देशों में 30 पारियों में 30.76 की औसत से 892 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। वहीं, रोहित ने 25 पारियों में 30.87 की औसत से 710 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। पुजारा ने इस दौरान 24 पारियों में 30.52 की औसत से 702 रन बनाए हैं।
SENA देशों में 2021 से भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़:

| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक |
|---|---|---|---|---|
| ऋषभ पंत | 30 | 1080 | 38.57 | 2 |
| के.एल. राहुल | 27 | 930 | 35.77 | 3 |
| विराट कोहली | 30 | 892 | 30.76 | 1 |
| रोहित शर्मा | 25 | 710 | 30.87 | 1 |
| चेतेश्वर पुजारा | 24 | 702 | 30.52 | 0 |
SENA = दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी और पंत
- फोटो : ANI
धोनी के रिकॉर्ड पर होंगी पंत की नजरें
पंत इस साल इंग्लैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे। पंत के नाम इंग्लैंड में किसी विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा सातवां सबसे ज्यादा रन है। उन्होंने वहां 17 पारियों में 32.70 की औसत से 556 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर धोनी हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 23 पारियों में 37.04 की औसत से 778 रन बनाए हैं। पंत को धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 223 रन चाहिए। धोनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श, दक्षिण अफ्रीका के जॉन वेट, ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली, वेस्टइंडीज के जेफ डुजॉन और भारत के फारुख इंजीनियर का नाम आता है। इसके बाद पंत का नंबर है।
किसी विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन

| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | 50s/100s |
|---|---|---|---|---|
| एम.एस. धोनी (भारत) | 23 | 778 | 37.04 | 8/0 |
| रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) | 35 | 773 | 24.93 | 6/0 |
| जॉन वेट (दक्षिण अफ्रीका) | 27 | 684 | 29.73 | 6/1 |
| इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) | 24 | 624 | 31.20 | 3/1 |
| जेफ डुजोन (वेस्टइंडीज) | 20 | 604 | 31.78 | 4/1 |
| फारुख इंजीनियर (भारत) | 17 | 563 | 37.53 | 4/0 |
| ऋषभ पंत (भारत) | 17 | 556 | 32.70 | 2/2 |