Crawley-Gill Fight: क्राउली-गिल विवाद पर टिम साउदी ने भारतीय कप्तान पर साधा निशाना; जानें केएल राहुल क्या बोले
टिम साउदी ने इस पर बयान देते हुए कहा, 'यह अच्छा है। अंत में दोनों टीमों की तरफ से जोश देखना हमेशा रोमांचक होता है।' वहीं, राहुल ने कहा कि क्राउली की रणनीति उन्हें समझ में आती है क्योंकि वह खुद एक सलामी बल्लेबाज हैं।
विस्तार
इसी कड़ी में इंग्लैंड टीम के गेंदबाजी सलाहकार टिम साउदी का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर निशाना साधा है और कहा कि गिल ने भी कई बार बैटिंग के दौरान इस तरह के चोट की रणनीति बनाई। साउदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन गिल मैदान पर पता नहीं मसाज (मालिश) क्यों ले रहे थे। वहीं, केएल राहुल ने कहा कि भारतीय फील्डर्स और घरेलू टीम के सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई तीखी बहस टेस्ट क्रिकेट में एक कठिन मुकाबले का सार थी।
Shubman Gill & Co. didn’t come to be played around, 𝙠𝙮𝙪𝙣𝙠𝙞 𝙔𝙚 𝙨𝙚𝙚𝙠𝙝𝙣𝙚 𝙣𝙖𝙝𝙞, 𝙨𝙞𝙠𝙝𝙖𝙣𝙚 𝙖𝙖𝙮𝙚 𝙝𝙖𝙞𝙣!#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 4 | SUN 13th JULY, 2:30 PM | Streaming on JioHotstar pic.twitter.com/ix13r7vtja
विज्ञापन विज्ञापन— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2025
खासतौर पर स्ट्राइक पर मौजूद रहे जैक क्राउली की तरफ से खूब ड्रामा हुआ। क्राउली जसप्रीत बुमराह के रन अप के बाद स्ट्राइक से हट गए थे। बुमराह ने अंपायर से इसकी शिकायत भी की। फिर क्राउली ने अगली गेंद पर अंगुली में चोट का नाटक किया। इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया। कुछ खिलाड़ियों ने क्राउली की इस हरकत पर ताली बजाई, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ताली बजाते हुए उनके करीब पहुंचे और इम्पैक्ट सब का इशारा करते हुए क्राउली से वापस जाने को कहा। इस पर क्राउली भी बौखला गए और कुछ-कुछ कहने लगे। फिर गिल ने क्राउली को अंगुली दिखाकर चेतावनी भी दी। इस पर बेन डकेट भी गिल के पास पहुंचे और कुछ कहते दिखाई दिए। गिल ने उनका भी मुंहतोड़ जवाब दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर क्राउली बीट हुए तो बिना कुछ बोले पवेलियन की ओर लौट पड़े।
We have seen this one, it's a classic! 🥶
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2025
Lord's Test. Day 4. We are in for a treat! 🥵#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 4 | SUN 13th JULY, 2:30 PM | Streaming on JioHotstar pic.twitter.com/SBARXFLjZX
टिम साउदी ने इस पर बयान देते हुए कहा, 'यह अच्छा है। अंत में दोनों टीमों की तरफ से जोश देखना हमेशा रोमांचक होता है। दूसरे दिन के खेल के बीच में जब गिल मालिश करवाने के लिए बीच मैदान में लेटे हुए थे, तो पता नहीं वह किस बात की शिकायत कर रहे थे। यह स्पष्ट रूप से खेल का हिस्सा है। दिन के अंत में, यह दिन खत्म करने का एक रोमांचक तरीका है।' क्राउली की चोट के बारे में पूछे जाने पर, साउदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हां, क्राउली की रात भर जांच की जाएगी। उम्मीद है कि वह चौथे दिन खेलने के लिए ठीक होंगे और बल्लेबाजी के लिए आएंगे।'
राहुल ने कहा कि क्राउली की रणनीति उन्हें समझ में आती है क्योंकि वह खुद एक सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, 'तीसरे दिन के अंत में जो हुआ वह अब खेल का हिस्सा है। मैं एक सलामी बल्लेबाज के नजरिए से समझता हूं। मुझे ठीक-ठीक पता है कि क्या हो रहा था और सभी को ठीक-ठीक पता है। लेकिन एक सलामी बल्लेबाज पूरी तरह समझ जाएगा कि आखिरी पांच मिनट में क्या हुआ।' गिल भी जोश में थे और स्टंप माइक से आए ऑडियो में उनकी भावनाएं झलक रही थीं। राहुल ने कहा, 'मैंने उन्हें कई बार जोश में देखा है, लेकिन जाहिर है कि यहां हम दो ओवर फेंकना चाहते थे। छह मिनट बचे थे और इसमें दो ओवर कोई बड़ी बात नहीं है। कोई भी टीम छह मिनट में दो ओवर फेंक लेगी।'
Last-over drama sets the stage for an exciting Day 4! 🥵
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2025
The Lord's Test hangs in the balance, with all three results still possible! Whose way will it swing tomorrow? 🤔
Catch the HIGHLIGHTS of Day 3 👉 https://t.co/vXwE7y7ajP#ENGvIND 👉 3rd Test, Day 4 | SUN, 13th JULY,… pic.twitter.com/7UR0L3l6Sv
राहुल ने कहा, 'अंत में मैच थोड़ा नाटकीय था। हम सभी उत्साहित थे क्योंकि हम जानते हैं कि जब आप पूरे दिन मैदान पर रहे हों तो बल्लेबाज के लिए दो ओवर बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल होता है। हमें उम्मीद थी कि हम वहां एक विकेट ले पाएंगे और दिन के खेल के अंत में एक विकेट हमारे लिए एकदम सही होता।' इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी भी 387 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए दो रन बना लिए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है और दो दिन का खेल बाकी है। फिलहाल तीनों नतीजे संभव हैं।