IND vs ENG 4th Test: मैदान पर लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत, फैंस ने हिम्मत की दी दाद; देखें वीडियो
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाज के लिए मैदान पर आए। हालांकि, वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
THE WARRIOR WALK BY PANT. 🦁
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 24, 2025
- Rishabh Pant has walked out to bat with an injured toe. 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/O6xg4C5bmz
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Rishabh Pant, who sustained an injury to his right foot on Day 1 of the Manchester Test, will not be performing wicket-keeping duties for the remainder of the match. Dhruv Jurel will assume the role of wicket-keeper.
विज्ञापन विज्ञापन
Despite his injury, Rishabh Pant has joined the… — BCCI (@BCCI) July 24, 2025
पहली पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद आकर उनके पैर पर लगी। भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे थे। फीजियो के आने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे थे। फिर उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चल नहीं सके। फिर उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया। पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा और ईशान किशन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।' पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल मैदान में 31 जुलाई से चार अगस्त तक खेला जाएगा। किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए दो काउंटी मैच खेले हैं और साथ ही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था।
थिंक टैंक केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सीजन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह जिम्मेदारी नहीं निभाई है। टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था। सीरीज में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग की थी। इसे मैच में भी वह पंत की जगह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।