फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Jasprit Bumrah has conceded 100 run in an inning for the first time in his career know details

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, करियर में पहली बार एक पारी में लुटाए 100 से ज्यादा रन

Sat, 26 Jul 2025 04:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Jul 2025 04:17 PM IST
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में नहीं चल पा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में अब तक दो विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन 100 से ज्यादा रन खर्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Jasprit Bumrah has conceded 100 run in an inning for the first time in his career know details
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में नहीं चल पा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में अब तक दो विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन 100 से ज्यादा रन खर्च कर दिए हैं। बुमराह के करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने एक पारी में 100 से ज्यादा रन खर्च किए हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन पर सिमटी। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में चौथे दिन 600 से ज्यादा रन बना लिए और उनकी बढ़त भी 250 से ज्यादा की हो गई है।
विज्ञापन

बुमराह ने स्मिथ और डॉसन को दिखाई पवेलियन की राह
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो विकेट मिले। उन्होंने तीसरे दिन जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथे दिन पहले सत्र में लियाम डॉसन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 33 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और 112 रन लुटा चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह के एक टेस्ट पारी में सबसे खराब आंकड़े
  • 2/112* बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2025
  • 4/99 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2024
  • 1/88 बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2020
  • 5/85 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018
  • 3/84 बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स का शतक
चौथे दिन का खेल 544/7 से शुरू हुआ। बुमराह ने पहले सत्र में इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 65 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स मौजूद हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 165 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed