फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs eng test 2025 yashasvi jaiswal hit century in england celebrated like this see

IND vs ENG: यशस्वी इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय, सैकड़ा जड़ते ही खुशी से झूमे

Fri, 20 Jun 2025 08:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Jun 2025 08:04 PM IST
सार

यशस्वी ने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा।

विज्ञापन
Ind vs eng test 2025 yashasvi jaiswal hit century in england celebrated like this see
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

Ind vs eng test 2025 yashasvi jaiswal hit century in england celebrated like this see
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
गांगुली के क्लब में शामिल हुए यशस्वी
23 वर्षीय यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शतक से पहले 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, अब शतक लगाकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए और सौरव गांगुली के क्लब में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रन बल्लेबाज जगह साल
146 मुरली विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
129* संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
100* यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025
विज्ञापन

Ind vs eng test 2025 yashasvi jaiswal hit century in england celebrated like this see
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
अर्धशतक के साथ शास्त्री-गावस्कर के क्लब में शामिल हुए यशस्वी
यशस्वी अर्धशतक लगाने के साथ ही रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। इंग्लैंड में टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड शास्त्री के नाम है। उन्होंने 1982 में 20 साल 42 दिन की उम्र में इंग्लैंड में पचासा लगाया था। वहीं, यशस्वी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। यशस्वी ने 23 साल 174 दिन की उम्र में ऐसा किया है। सैयद मुश्ताक अली ने 1936 में 21 साल 221 दिन की उम्र में और सुनील गावस्कर ने 1971 में 22 साल 12 दिन की उम्र में इंग्लैंड में अर्धशतक लगाया था। 

Ind vs eng test 2025 yashasvi jaiswal hit century in england celebrated like this see
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
फैंस ने दी बधाई
शतक पूरा करते ही यशस्वी खुशी से झूम उठे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी उनकी इस पारी के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइये देखते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed