फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 sourav ganguly baffles on indian team playing xi against england in 2nd test know

IND vs ENG: 'मुझे नहीं लगता ये दोनों..', गांगुली को रास नहीं आया कुलदीप को शामिल नहीं करने का फैसला? उठाए सवाल

Thu, 03 Jul 2025 03:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Jul 2025 03:42 PM IST
सार

एजबेस्टन टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को बतौर स्पिनर शामिल किया गया है। वहीं, कुलदीप यादव को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया गया। सौरव गांगुली ने कहा- मुझे यकीन नहीं है कि भारत अपने दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों को खिलाए या नहीं।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 sourav ganguly baffles on indian team playing xi against england in 2nd test know
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को भारत की प्लेइंग 11 में किसी विशेषज्ञ स्पिनर का नहीं होना खटक रहा है। उन्होंने कहा कि जिन दो धीमी गति के गेंदबाजों के साथ भारत खेल रहा है, वह कितना कारगर साबित होंगे। बता दें कि,  भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू हो गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पांच विकेट पर 310 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

'मैं हैरान हूं'
एजबेस्टन टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को बतौर स्पिनर शामिल किया गया है। वहीं, कुलदीप यादव को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया गया। सौरव गांगुली ने कहा- मुझे यकीन नहीं है कि भारत अपने दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों को खिलाए या नहीं। इंग्लैंड ने पहले फील्डिंग चुनी, मैं इससे हैरान हूं। मुझे लगता है कि इस समय भारत के पास यह सबसे अच्छा मौका है। बोर्ड पर रन बनाएं और उम्मीद है कि यह काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने भी उठाए सवाल
गांगुली के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कुलदीप यादव को नहीं चुनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- 'मैं इस बात से थोड़ा हैरान हूं कि कुलदीप को नहीं चुना गया, क्योंकि इस तरह की पिच पर, जहां हर कोई कहता है कि इसमें थोड़ा ज्यादा टर्न है। अगर आपके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आपको अपेक्षित रन नहीं दे रहे हैं, तो वाशिंगटन नंबर सात या नrतीश रेड्डी नंबर आठ पर जरूरी नहीं कि इसे ठीक कर दें, क्योंकि ये वे बल्लेबाज नहीं थे जिन्होंने पहले टेस्ट में आपको विफल किया था। आपने 830 रन बनाए। आपने दो पारियों में 380 रन नहीं बनाए - यह 830 से अधिक रन थे। यह बहुत सारे रन हैं। इसलिए, जहां आपको मजबूती की जरूरत थी वह विकेट लेने वाला विभाग था, बल्लेबाजी में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed