फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Team India Practice Session Starts for Upcoming Match Against England Latest News in Hindi

Team India Video: पुजारा ने स्लिप फील्डिंग पर दिया जोर, विराट ने खेला फुटबॉल, टेस्ट के लिए तैयार हुई टीम इंडिया

Tue, 21 Jun 2022 12:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। मैच से पहले पुजारा ने अपनी स्लिप फील्डिंग पर जोर दिया। वहीं, विराट बाकी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते दिखे। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG Team India Practice Session Starts for Upcoming Match Against England Latest News in Hindi
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी मैच से 15 दिन पहले ही यहां पहुंच गए थे और अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय टीम में वापसी करने के बाद पुजारा जैसे खिलाड़ी अपने खेल के हर विभाग में ध्यान दे रहे हैं। भारत के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। ऐसे में टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम लीसेस्टर में रुकी हुई है और टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। यहां से भारतीय खिलाड़ियों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते दिख रहे हैं। इन वीडियो में पुजारा स्लिप फील्डिंग के लिए खास तौर पर तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वीडियो में विराट कोहली बाकी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में पुजारा और शमी ही ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Leicestershire CCC 🏏 (@leicsccc)

अश्विन छोड़ पूरी टीम इंग्लैंड पहुंची
भारत की टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ी 16 जून को इंग्लैंड पहुंच गए थे और अभ्यास शुरू कर दिया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड पहुंचे और टी20 सीरीज खत्म होने के बाद कोच राहुल द्रविड़ भी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को लेकर इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़े। हालांकि, कोरोना संक्रमित होने की वजह से अश्विन अभी इंग्लैंड नहीं पहुंचे हैं, लेकिन मैच से पहले उनके फिट होने और टीम के साथ जुड़ने की पूरी संभावना है। 

View this post on Instagram

A post shared by Leicestershire CCC 🏏 (@leicsccc)



इंग्लैंड दौरे में भारत का शेड्यूल
  • 1 जुलाई- पांचवां टेस्ट- बर्मिंघम
  • 7 जुलाई- पहला टी20- साउथैंपटन
  • 9 जुलाई- दूसरा टी20- बर्मिंघम
  • 10 जुलाई- तीसरा टी20- नॉटिंघम
  • 12 जुलाई- पहला वनडे- लंदन 
  • 14 जुलाई- दूसरा वनडे- लंदन
  • 17 जुलाई- तीसरा वनडे- मैनचेस्टर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed